फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   president ram nath kovind will come in haridwar on september 23

दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे देहरादून, हरिद्वार के लिए रवाना

Sat, 23 Sep 2017 03:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 23 Sep 2017 03:29 PM IST
विज्ञापन
president ram nath kovind will come in haridwar on september 23

अपने प्रस्तावित दो दिवसीय दौरे के मद्देनजर शनिवार दोहपर तीन बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे।

विज्ञापन


राष्ट्रपति की दौरे के लिए शासन और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। धर्मनगरी में सुरक्षा की भी चाक चौबंद व्यवस्था की गई है।  हालांकि बारिश की वजह से तैयारियां करने में परेशानी का सामन करना पड़ा।

राष्ट्रपति जौलीग्रांट एयरपोर्ट से साढे़ तीन बजे हेलीकाप्टर द्वारा हरिद्वार की उपनगरी भेल पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर राज्यपाल केके पॉल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, डीजीपी सहित अन्‍य आलाधिकारियों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। एयरपोर्ट पर राष्‍ट्रपति को गार्ड आफ ऑर्नर दिया गया। मौसम खराब होने की वजह से उनका काफिला सड़क मार्ग से हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। भेल से उनका काफिला सड़क मार्ग से सबसे पहले हरकी पैड़ी पहुंचेगा। 
विज्ञापन


इसके बाद वह गंगा सभा की ओर से आयोजित गंगा पूजा में भाग लेंगे। हरकी पैड़ी पर करीब पंद्रह मिनट बीताने के बाद उनका काफिला दिव्य प्रेम सेवा मिशन के लिए रवाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

president ram nath kovind will come in haridwar on september 23

दिव्य सेवा मिशन में राष्ट्रपति का अभिनंदन कार्यक्रम है। इसके बाद सायं को चार बजकर चालीस मिनट पर वह देहरादून के लिए रवाना होंगे। राष्ट्रपति की दौरे की तैयारियों को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारी शुक्रवार को दिनभर तैयारियों में जुटे रहे।

हरकी पैड़ी, दिव्य सेवा मिशन संस्था सहित शहर और आसपास के इलाकों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। पुलिस के कई बड़े अधिकारियों ने भी शुक्रवार सुबह ही शहर में डेरा डाल दिया था और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
      
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दौरे को लेकर हरकी पैड़ी क्षेत्र की अभेद्य किलेबंदी होगी। घंटों पहले पूरे हरकी पैड़ी क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर सील कर दिया जाएगा। ललतारौ पुल से लेकर हरकी पैड़ी तक बाजार पूरी तरह बंद रहेगा।

president ram nath kovind will come in haridwar on september 23
kovind

राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर पुलिस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। भले ही राष्ट्रपति दस मिनट हरकी पैड़ी पर रहेंगे, लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर कड़े से कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। हरकी पैड़ी पर तीन बजकर 55 मिनट पर राष्ट्रपति का काफिला पहुंचेगा।

उससे घंटों पहले हरकी पैड़ी क्षेत्र को खाली करा लिया जाएगा। हरकी पैड़ी के सामने मालवीय द्वीप, सुभाष घाट भी खाली रहेगा। बम निरोधक दस्ते की चेकिंग के बाद उस क्षेत्र में कोई आवाजाही नहीं होगी।

पुलों से हरकी पैड़ी आने वाले हर मार्ग पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। आईपीएस अरुण मोहन जोशी को हरकी पैड़ी क्षेत्र की कमान सौंपी गई है। राष्ट्रपति के पहुंचने पर वैकल्पिक मार्ग के तौर पर भगत सिंह चौक, औद्योगिक क्षेत्र मार्ग, ललतारौ पुल, अपर रोड होते हुए हरकी पैड़ी को रखा गया है। इसलिए इस मार्ग पर पड़ रहे बाजार को भी बंद कराने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed