{"_id":"58efd1db4f1c1bc342cf70a1","slug":"president-pranab-mukherjee-will-come-on-5-may-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में दो दिन रहेंगे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, तैयारियों में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में दो दिन रहेंगे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, तैयारियों में जुटा प्रशासन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 14 Apr 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
पांच-छह मई को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के सिलसिले में दून में रहेंगे। आगमन के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार व्यवस्थाएं बनाने के लिए बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी रविनाथ रमन ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों की बैठक ली।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रस्तावित यात्रा मार्ग पर व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अधिकारी नामित किए। उन्होंने नगर निगम को सफाई, वन विभाग को झाड़ियों एवं वृक्षों की लॉपिंग, विद्युत विभाग को आपूर्ति समय से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम ने लोनिवि, मौसम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जल संस्थान, पुलिस से संबंधित कार्यों को समय पर पूरा करने को कहा। इस संबंध में 25 और 26 अप्रैल को समन्वय बैठक होगी। मौके पर एसएसपी स्वीटी अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी हरबीर सिंह, सभी डीएम और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन