फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   president pranab mukherjee stuck in traffic jam

मौसम की खराबी ने रोकी उड़ान, सड़क से गुजरा राष्ट्रपति का काफिला

Mon, 10 Jul 2017 08:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून 
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून  Updated Mon, 10 Jul 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
president pranab mukherjee stuck in traffic jam

राजधानी में भारी बारिश की वजह से हेलीकॉप्टर से पहुंचे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी लौटते वक्त उड़ान नहीं भर पाए। उनका हेलीकॉप्टर तेज बारिश की वजह से नहीं उड़ा तो आनन-फानन में उन्हें सड़क मार्ग से जौलीग्रांट भेजने में पुलिस-प्रशासन के पसीने छुड़ गए।

विज्ञापन


सड़कों पर जगह-जगह जाम लग गया। शाम करीब चार बजेकर 25 मिनट पर राष्ट्रपति के विमान ने जौलीग्रांट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सोमवार को सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर वायुसेना के विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे।
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर राज्यपाल डा. केके पाल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, डीजीपी एमए गणपति और अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से देहरादून स्थित जीटीसी हेलीपैड पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से सड़क मार्ग से वह राजपुर रोड स्थित आशियाना पहुंचे। आशियाना के कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद दोपहर करीब 2:45 बजे वह सड़क मार्ग से आशियाना से जीटीसी हेलीपैड गढ़ी कैंट के लिए रवाना हुए। 

president pranab mukherjee stuck in traffic jam

करीब 3:10 बजे जीटीसी हेलीपैड पहुंचे। लेकिन तेज बारिश की वजह से उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया। थोड़ी देर इंतजार के बाद तय हुआ कि वह सड़क मार्ग से जौलीग्रांट एयरपोर्ट जाएंगे।

चूंकि राष्ट्रपति के हेलीपैड पहुंचने के बाद पुलिस-प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में ढिलाई कर दी थी, इसलिए अचानक राष्ट्रपति के काफिले के लिए सड़क पर ट्रैफिक काबू करने में पुलिस-प्रशासन के पसीने छूट गए।

राष्ट्रपति का काफिला आगे बढ़ाने के लिए सर्वे चौक से सीधे हरिद्वार बाईपास तक पूरा ट्रैफिक रोक दिया गया। जगह-जगह जाम लग गया। तेज बारिश के बीच जाम में लोग परेशान हो गए।

एयरपोर्ट जाने वाले मार्ग पर इस दौरान जीरो जोन कर दिया गया। सड़क मार्ग से राष्ट्रपति चार बजकर दस मिनट पर एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद 4 बजकर 25 मिनट पर उनके विमान ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी।

राष्ट्रपति की यात्रा के दृष्टिगत जौलीग्रांट एयरपोर्ट के आसपास बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई। सड़क मार्ग से आने परे भी चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। राष्ट्रपति के दिल्ली की उड़ान भरने के बाद ही प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed