{"_id":"c8af5edd7fe72b33c26a011de66e101f","slug":"president-pranab-mukharjee-visit-in-mussoorie-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति के स्वागत में चमकेगी मसूरी की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति के स्वागत में चमकेगी मसूरी की सड़क
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 10 Dec 2014 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के आगमन के मद्देनजर अधिकारी मौसम के मिजाज से घबरा रहे हैं। सबसे अधिक जोर जौलीग्रांट से मसूरी तक के रूट को दुरुस्त करने पर दिया जा रहा है। वैसे राष्ट्रपति को मसूरी हेलीकॉप्टर से जाना है, लेकिन मौसम गड़बड़ हुआ तो सड़क मार्ग से जाएंगे।
विज्ञापन
मुख्य सचिव बुधवार को तैयारियों की समीक्षा करेंगे। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सीडीओ आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि सारे मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगा दी गई है। वाहनों की व्यवस्था पूरी है। प्रतिदिन तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
एडीएम प्रशासन झरना कमठान मसूरी और एडीएम वित्त प्रताप सिंह शाह की ड्यूटी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लगाई गई है। एडीएम प्रशासन कमठान ने बताया कि जहां राष्ट्रपति को आना है वहां पुलिस के साथ रिहर्सल किया जा रहा है।
विज्ञापन
आईबी के आईजी ने लिया सुरक्षा जायजा
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का 12 दिसंबर को मसूरी का दौरा प्रस्तावित है। राष्ट्रपति 12 दिसंबर को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में आईएएस अधिकारियों को संबोधित करेंगे।
इसको लेकर आईबी के आईजी जगमोहन ने मंगलवार को सुरक्षा का जायजा लिया। अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए।
दून के डाक्टरों की दो टीम रहेंगी साथ
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के मसूरी दौरे के दौरान दून अस्पताल के डॉक्टरों की टीम भी साथ रहेगी। राष्ट्रपति के दौरे के लिए दो टीमों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक टीम में एक फिजिशियन, एक आर्थोपैडिक सर्जन, एक एनेस्थेटिस्ट, एक पैथोलाजिस्ट, लैव टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट आदि रहेंगे।