फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   president of india reached kedarnath temple on all terrain vehicle

22 को इस खास वाहन से केदारनाथ मंदिर पहुंचेंगे राष्ट्रपति

Mon, 20 Jun 2016 10:32 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग-कर्णप्रयाग
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग-कर्णप्रयाग Updated Mon, 20 Jun 2016 10:32 AM IST
विज्ञापन
president of india reached kedarnath temple on all terrain vehicle
- फोटो : ANI

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के 22 जून को प्रस्तावित केदारनाथ भ्रमण को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। बताया गया है कि केदारनाथ पहुंचने के बाद राष्ट्रपति हेलीपैड से मंदिर तक निम की एटीवी (ऑल टेरिन व्हीकल) से पहुंचेंगे। निम इसके लिए एटीवी तैयार कर रहा है।

विज्ञापन


केदारनाथ में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की ओर से तैयारियों पर नजर रखी जा रही है। वीआईपी हेलीपैड से मंदिर तक पैदल मार्ग को बेहतर किया जा रहा है। यहां रास्ते के कुछ हिस्से पर नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की ओर से टाइल्स भी लगाई जा रही है।
विज्ञापन


विभागों को मंदिर परिसर सहित केदारपुरी में बिजली, पानी, संचार, स्वास्थ्य व्यवस्थाएं प्राथमिकता के साथ बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। मंदिर के चारों ओर बेरिकेडिंग की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि 20 जून तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। 21 जून को केदारनाथ में तैयारियों को लेकर एक ट्रायल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीआईपी स्नानघाट का हो रहा निर्माण

president of india reached kedarnath temple on all terrain vehicle
kedarnath dham - फोटो : file photo

केदारनाथ धाम में वीआईपी हेलीपैड से मंदिर के बीच रॉकनेट वॉल और आरसीसी वॅल के बीच में मंदाकिनी, सरस्वती और स्वर्गद्वारी नदी के संगम पर वीआईपी स्नानघाट बनाया जा रहा है। निम की टीम तेजी से निर्माण में जुटी है।

22 को बंद रहेगी हेलीकाप्टर सेवा
रविवार को जिलाधिकारी डा. राघव लंगर, पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा सहित एसपी आईबी और एसपी अधिसूचना केदारनाथ पहुंचे। अधिकारियों ने राष्ट्रपति के भ्रमण को लेकर धाम में तैयारियों का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने बताया कि हेलीपैड और मंदिर के बीच व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया है। राष्ट्रपति के भ्रमण को  लेकर 22 जून को यात्रा के तहत संचालित हेलीकाप्टर सेवा भी बंद रहेगी।

Published By: Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed