{"_id":"b801a42f79846aa1da9f3a9f67108c41","slug":"president-of-india-pranab-visit-gb-pant-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलवार को उत्तराखंड पहुंचे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलवार को उत्तराखंड पहुंचे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Tue, 17 Nov 2015 09:32 AM IST
विज्ञापन
भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी मंगलवार को पंत विवि के दीक्षांत समरोह में हिस्सा लेने पंतनगर आ रहे हैं। उनका स्वागत करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
सीएम का हेलीकॉप्टर सुबह 9:55 बजे रुद्रपुर स्थित पुलिस लाइन में बने हेलीपैड में उतरेगा। सीएम रावत 11 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड रुद्रपुर से हवाई मार्ग से 11:10 बजे पंतनगर हेलीपैड पहुंचकर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
12:30 बजे से आयोजित पंतनगर विश्वविद्यालय के 29वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे।