{"_id":"59514e584f1c1b805b8b4584","slug":"president-of-india-candidate-ramnath-kovind-interaction-with-uttarakhand-mp-mla","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामनाथ कोविंद ने सांसदों-विधायकों को समझाया वोट का 'गणित', मांगा समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनाथ कोविंद ने सांसदों-विधायकों को समझाया वोट का 'गणित', मांगा समर्थन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के तेरहवें राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी रामनाथ कोविंद ने सोमवार को देहरादून में उत्तराखंड के सांसदों-विधायकों से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की।
विज्ञापन
कोविंद सोमवार दोपहर जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत तमाम मंत्रियों एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद कैंट रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में पार्टी के सभी सांसदों, 57 भाजपाई और दो निर्दलीय विधायकों के साथ कोविंद ने लंबी बैठक की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आवास पहुंचने पर सीएम त्रिवेंद्र रावत ने अपने बीजेपी के सहयोगियों के साथ रामनाथ कोविंद का सम्मान किया। कोविंद ने सीएम आवास में भाजपा सांसदों और विधायकों से मुलाकात की।
विज्ञापन
इस मौके पर निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार और राम सिंह कैड़ा की मौजूदगी खास रही। कोविंद ने विधायकों और सांसदों के अपने पक्ष में मतदान करने की अपील भी की।
28 जून है और नामांकन पत्रों की जांच
इस मौके पर करीब डेढ़ घंटे तक मौजूद लोगों की वार्ता भी हुई। सूत्रों की मानें तो इस दौरान चुनाव प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई। एक-एक वोट सही से डाला जाए, इसकी जानकारी भी दी गई। तत्पश्चात कोविंद ने सभी के साथ भोजन में हिस्सा लिया।
यहां से वे सीधे दिल्ली को रवाना हुए। सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि कि चुनाव से पहले राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी सभी राज्यों में जाकर जनप्रतिनिधियों से वोट देने की अपील करते हैं, यह एक सामान्य प्रक्रिया है। रामनाथ कोविंद भी इसी क्रम में देहरादून आए और सभी विधायकों व सांसदों से मुलाकात की।
राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 28 जून है और नामांकन पत्रों की जांच की 29 जून व नाम वापसी की अंतिम तिथि एक जुलाई है। मतदान 17 जुलाई को तथा मतगणना 20 जुलाई को होगी।
गौरतलब है कि लोकसभा, राज्यसभा सदस्यों के अलावा सभी राज्य विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य चुनाव में हिस्सा लेने के पात्र हैं। सांसद दिल्ली स्थित संसद भवन में तथा विधायक अपने राज्य की विधानसभाओं में मतदान करेंगे।