{"_id":"588d8c804f1c1b2d3de7fe55","slug":"president-of-india-awarded-gunjan-and-anjali","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति ने किया उत्तराखंड की गुंजन और अंजलि का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति ने किया उत्तराखंड की गुंजन और अंजलि का सम्मान
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 29 Jan 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
pranab mukharjee
- फोटो : ANI
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने प्रदेश की छात्रा गुंजन कनवाल और अंजलि राणा को उनकी कलाकृतियां के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन
नई दिल्ली में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित अखिल भारतीय चित्रकला प्रतियोगिता में दोनों छात्राओं को प्रदेश से चयन हुआ था। प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले गुंजन अल्मोड़ा के आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा हैं जबकि अंजलि का चयन राजकीय इंटर कॉलेज ऊखीमठ से हुआ है।
विज्ञापन
यह जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओएसडी(स्वीप) वंदना थलेड़ी ने बताया कि प्रदेश भर से सभी जनपदों में हुई चित्रकला प्रतियोगिताओं में दोनों छात्रों का चयन हुआ था जिन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शिरकत करने भेजा गया। उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने दोनों छात्राओं को सम्मानित होने पर शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन