{"_id":"58866aa74f1c1b051fcf4696","slug":"president-mukherjee-may-come-to-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति 29 को आ सकते हैं देहरादून, सज रहा 'आशियाना'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति 29 को आ सकते हैं देहरादून, सज रहा 'आशियाना'
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 24 Jan 2017 02:41 AM IST
विज्ञापन
देहरादून स्थित राष्ट्रपति आवास 'आशियाना' में महामहिम
- फोटो : file photo
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 29 जनवरी को देहरादून आ सकते हैं। उनके दौरे की प्राथमिक सूचना आने के बाद जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति दो से तीन दिन तक दून में रहेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति के राजपुर रोड स्थित आवास ‘आशियाना’ में व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। हैलीपैड बनाने का काम तेज कर दिया गया है। राष्ट्रपति सीधे हेलीकॉप्टर से आशियाना में ही उतरेंगे। इसके अलावा वे मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री प्रशिक्षण अकादमी में भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
हालांकि अभी राष्ट्रपति के दौरे की अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है। सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि तैयारियों के लिए प्रशासन की ओर से संबंधित विभागों से बात की जा रही है। बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति गत वर्ष सितंबर में तीन दिन के प्रवास पर देहरादून आए थे।
विज्ञापन