फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   President Droupadi Murmu inaugurates Foot Over Bridge at Rajpur Road Dehradun Today

Dehradun: राष्ट्रपति मुर्मू ने किया फुट ओवर ब्रिज व घुड़सवारी क्षेत्र का लोकार्पण, देखी लोक संस्कृति की छटा

Sun, 02 Nov 2025 01:50 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 02 Nov 2025 01:50 PM IST
सार

Dehradun News: उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में शामिल होने राष्ट्रपति देहरादून पहुंची हैं। कल वह विधानसभा को संबोधित करेंगी।

विज्ञापन
President Droupadi Murmu inaugurates Foot Over Bridge at Rajpur Road Dehradun Today
राष्ट्रपति निकेतन में फुट ओवर ब्रिज का उद्धाटन  - फोटो : सूचना

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति निकेतन में आने वाले आंगतुकों की सुविधा के लिए नौ करोड़ की लागत से तैयार फुट ओवर ब्रिज व घुड़सवारी क्षेत्र का लोकार्पण किया। इन दोनों परियोजनाओं से राष्ट्रपति निकेतन परिसर में आधुनिकता, सुरक्षा और विरासत का अद्भुत संगम दिखा।

विज्ञापन


राजपुर रोड पर बने 105 फीट लंबे पैदल पुल से राष्ट्रपति निकेतन और राष्ट्रपति उद्यान को जोड़ा गया है। लोक निर्माण विभाग ने लगभग नौ करोड़ की लागत से बने पैदल पुल को हिमालयी वास्तुकला पर तैयार किया है। पैदल पुल अब व्यस्त राजपुर रोड पर लोगों की सुरक्षा के लिए एक विकल्प बन गया है।
विज्ञापन


वहीं, राष्ट्रपति निकेतन परिसर में 0.7 एकड़ में घुड़सवारी क्षेत्र विकसित किया गया है, जो राष्ट्रपति के अंगरक्षकों (पीबीजी) की ऐतिहासिक परंपरा का प्रतीक है। सीपीडब्ल्यूडी के माध्यम से निर्मित इस अत्याधुनिक क्षेत्र में 8 घोड़ों की क्षमता वाला अस्तबल, उपचार कक्ष, स्नान व चारा कक्ष, आगंतुकों के लिए देखने के लिए विशेष गलियारा तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

President Haridwar Visit: पतंजलि विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति, छात्र-छात्राओं को दिए मेडल

राष्ट्रपति निकेतन अब आम आगंतुकों के लिए सोमवार को छोड़कर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा। यहां आगंतुकों को राष्ट्रपति सर्किट का समृद्ध अनुभव देने के लिए टूअर गाइड की भी व्यवस्था की गई है। इस मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

राष्ट्रपति ने देखी उत्तराखंड की लोक संस्कृति की छटा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देर शाम राष्ट्रपति निकेतन परिसर में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में राज्य की लोक संस्कृति की छटा देखी। समारोह में लोक कलाकारों ने गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी लोक गीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। उत्तराखंड संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) भी उपस्थित रहे। राष्ट्रपति ने राज्य के लोक कलाकारों से मिलकर उनकी हौसला-अफजाई की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed