{"_id":"6854598c56d393bf9c0953a3","slug":"president-draupadi-murmu-on-a-three-day-visit-to-uttarakhand-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: कड़ी सुरक्षा के बीच दून पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आज विभिन्न परियोजनाओं का करेंगी उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: कड़ी सुरक्षा के बीच दून पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आज विभिन्न परियोजनाओं का करेंगी उद्घाटन
Fri, 20 Jun 2025 12:10 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:10 AM IST
सार
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति का स्वागत व अभिनंदन किया। राष्ट्रपति 19 जून से 21 जून 2025 तक देहरादून के दौरे पर रहेंगी।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- फोटो : ANI
विस्तार
कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार की शाम तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंच गईं। इस दौरान वह राष्ट्रपति निकेतन, राष्ट्रपति तपोवन समेत विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगी।
विज्ञापन
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति का स्वागत व अभिनंदन किया। राष्ट्रपति 19 जून से 21 जून 2025 तक देहरादून के दौरे पर रहेंगी। जौलीग्रांट से सड़क मार्ग से दून पहुंचने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति निकेतन में भव्य एम्फीथिएटर का उद्घाटन किया। साथ ही वह कर्मचारियों के क्वार्टर, अस्तबल और बैरकों के निर्माण का भी शिलान्यास किया।
विज्ञापन
20 जून को राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति निकेतन को आम जनता के लिए खोलने के समारोह में भाग लेंगी। इस अवसर पर वह विजिटर फैसिलिटेशन सेंटर, कैफेटेरिया और सोविनियर शॉप जैसी जनसुविधाओं का उद्घाटन करेंगी। इसके अलावा वह राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति तपोवन का उद्घाटन व राष्ट्रपति उद्यान का शिलान्यास करेंगी।
विज्ञापन
राष्ट्रपति निकेतन और राष्ट्रपति तपोवन को आम जनता के लिए 24 जून से खोल दिया जाएगा। इसी दिन, राष्ट्रपति नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर एंपावरमेंट ऑफ पर्सन्स विद विजुअल डिसएबिलिटीज (एनआईईपीवीडी) का भी दौरा करेंगी। जहां वह एक प्रदर्शनी और मॉडल स्कूल साइंस लैब का अवलोकन करेंगी एवं छात्रों से संवाद करेंगी। शाम को राजभवन, नैनीताल की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उस पर आधारित स्मारक डाक टिकट का विमोचन करेंगी। 21 जून को अपने दौरे के अंतिम दिन राष्ट्रपति अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन मैदान में आयोजित सामूहिक योग प्रदर्शन में भाग लेंगी।
एयरपोर्ट पर इन्होंने भी किया स्वागत
राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और डॉ.धन सिंह रावत, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह।
यह भी पढ़ें: Stealth Fighter Jet: भारत में ही बनेगा पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट, रक्षा मंत्रालय ने मांगे आवेदन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन