फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Prepare an agenda for increasing the amount of funds and amending the standards for disaster-damaged assets.

Dehradun News: आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के मानक में धनराशि बढ़ोतरी संशोधन का एजेंडा तैयार करें

Tue, 11 Nov 2025 07:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
Prepare an agenda for increasing the amount of funds and amending the standards for disaster-damaged assets.
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि आपदा प्रबंधन, ऊर्जा, पेयजल और सिंचाई विभाग आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के मानक में संशोधन करते हुए धनराशि में बढ़ोतरी विषयक एजेंडा तैयार करें।
मुख्य सचिव बर्द्धन ने आगामी मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में राज्य की ओर से प्रस्तुत किए जाने वाले बिंदुओं का एजेंडा तैयार करने के संबंध में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि टनकपुर-बागेश्वर एवं ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल परियोजना में सड़क निर्माण के प्रावधान का भी एजेंडा तैयार करें। समाज कल्याण विभाग जौनसारी/जेनसारी शब्द विषयक प्रकरण के संबंध में अनुसूचित जनजाति मंत्रालय को उनके पोर्टल में शब्द की स्पेलिंग को संशोधन करने का अनुरोध करें। साथ ही कहा कि इस संबंध में यदि विधायिका स्तर के संशोधन की जरूरत हो तो उसका भी विधिक मार्गदर्शन प्राप्त कर लें। सीएस ने कहा कि समाज कल्याण विभाग भोटिया और राजी जनजाति के लिए पिथौरागढ़ जिले में एक एकलव्य आदर्श विद्यालय की स्थापना के लिए प्रस्ताव तैयार करें। साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बढ़ोतरी से संबंधित विषय का एजेंडा भी तैयार करें। इसके साथ ही ग्राम्य विकास विभाग सोशियो इकोनॉमिक एंड कास्ट सेंसस डाटा के स्थान पर अन्य मानक-विकल्प बनाए जाने पर विचार करने करें। जिससे सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के संबंध में आसानी से कार्रवाई की जा सके। कृषि विभाग मंडी शुल्क से संबंधित प्रकरण का एजेंडा भी तैयार करे।
विज्ञापन

एजेंडा तैयार कर जल्द प्रस्तुत करें

ऐसे सभी विभाग जिनका अभी तक मध्य क्षेत्रीय परिषद की स्थायी समिति में प्रस्तुत किए जाने वाले प्रकरणों का एजेंडा नहीं तैयार किया है, उसे तत्काल तैयार कर प्रस्तुत करें। एजेंडे में केंद्र सरकार से जिस स्तर का सहयोग अथवा संशोधन अपेक्षित हो उन सभी पक्षों का स्पष्ट और संक्षिप्त विवरण का उल्लेख किया जाए।बैठक में सचिव सचिन कुर्वे, विनोद कुमार सुमन, वी वी आर पुरुषोत्तम, बृजेश संत सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed