फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preparations underway to build a dam on Swarna river with three hundred crores Uttarakhand News

उत्तराखंड: तीन सौ करोड़ से स्वारना नदी पर बांध बनाने की तैयारी, 53 गांव में और बेहतर हो सकेगी पेयजल व्यवस्था

Tue, 22 Oct 2024 09:42 AM IST
रेनू सकलानी विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 22 Oct 2024 09:42 AM IST
सार

चाई विभाग ने बांध बनाने का खाका खींचा है, इसमें बांध की ऊंचाई 73.1 मीटर होगी। इससे प्रतिदिन 16 एमएलडी पानी मिल सकेगा।

विज्ञापन
Preparations underway to build a dam on Swarna river with three hundred crores Uttarakhand News
बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंचाई विभाग ने सहसपुर ब्लाक के ढूंगा गांव में स्वारना नदी पर बांध बनाने की तैयारी कर रहा है। इस बांध के बनने से 53 गांव में पेयजल व्यवस्था और बेहतर हो सकेगी। योजना पर तीन सौ करोड़ से अधिक राशि खर्च होगी।

विज्ञापन

बांध निर्माण के लिए करीब 42 हेक्टेयर वन भूमि की जरूरत होगी। ऐसे में वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया को भी शुरू किया गया है। सिंचाई विभाग ने बांध बनाने का खाका खींचा है, इसमें बांध की ऊंचाई 73.1 मीटर होगी। इससे प्रतिदिन 16 एमएलडी पानी मिल सकेगा।

विज्ञापन

इससे सहसपुर क्षेत्र के 53 गांवों के सवा लाख से अधिक लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था और बेहतर हो सकेगी। सिंचाई विभाग ने बांध की डीपीआर को तैयार करने के साथ अन्य प्रक्रियाओं को भी शुरू किया है। बांध की ऊंचाई 15 मीटर से अधिक है, ऐसे में केंद्रीय जल आयोग से इंटरस्टेट क्लियरेंस प्राप्त करने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बांध के लिए देहरादून वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाली वन भूमि की जरूरत होगी। ऐसे में वन भूमि हस्तांतरण को लेकर भी प्रक्रिया शुरू की गई है। सूत्रों के अनुसार, पहले बांध पर दो सौ करोड़ रुपये खर्च का अनुमान था। बाद में संशोधित एस्टीमेट 302 करोड़ का बनाया गया है। इस बांध का नाम पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर होगा।

ये भी पढ़ें...सियासत: ...मैं अब ज्यादा दौड़ भाग नहीं कर पाऊंगा, केदारनाथ उपचुनाव में इन्हें आगे रखना चाहते हैं हरीश रावत

पेयजल व्यवस्था को बेहतर करने के लिए बांध की योजना बनाई गई है। प्रयास है कि निर्माण से पहले जो भी औपचारिकताएं हैं, उसे पूरा करने के बाद जल्द निर्माण कार्य को शुरू किया जाएगा। -आर राजेश कुमार, सचिव सिंचाई विभाग
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed