फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preparations to make inroads among women, the front will provide benefits of schemes

Dehradun News: महिलाओं के बीच पैठ बनाने की तैयारी, योजनाओं का लाभ दिलाएगा मोर्चा

Thu, 15 Jan 2026 06:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Preparations to make inroads among women, the front will provide benefits of schemes
- भाजपा महिला मोर्चा ने चुनावी दृष्टि से कार्यक्रमों का रोड मैप बनाना किया शुरू
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। भाजपा महिला मोर्चा ने बैठक कर, चुनावी दृष्टि से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों का रोड मैप बनाना शुरू किया है। जिसमें योजनाओं की जानकारी और उनके लाभ आम महिलाओं को दिलाने की प्रतिबद्धता से काम करने का संकल्प लिया गया।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई महिला मोर्चा पदाधिकारी बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने विस्तृत चर्चा की। उन्होंने पदाधिकारियों से विभिन्न संगठनात्मक विषयों और आने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी है। कहा कि हमारी नव नियुक्त टीम की जिम्मेदारी है, सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ सभी महिलाओं तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाना।
विज्ञापन

उन्होंने विभिन्न वर्गों की महिलाओं को साथ जोड़ने की प्रतिबद्धता पर काम करते हुए पार्टी जनाधार बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं पर केंद्रित योजनाओं के जरिए देश की करोड़ों महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने का काम लगातार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भट्ट ने कहा, राज्य में धामी सरकार ने भी हमारे प्रदेश में महिलाओं की भलाई के लिए अनेकों योजनाओं पर काम किया है । आगे भी हमारी सरकार इस काम को जारी रखेगी, लेकिन इन योजनाओं का लाभ गरीब और वंचित वर्ग तक पहुंचे इसके लिए मोर्चा के समर्पित कार्यकर्ता घर घर पहुंचना होगा। जिसके लिए कार्यक्रमों से अलग एक मुहिम में निरंतर जुटकर हमे काम करना होगा।

मोर्चा अध्यक्ष रुचि भट्ट शुक्रवार से कुमाऊं प्रवास पर जा रही हैं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम महिलाओं से व्यापक पैमाने पर जुड़ने का प्रयास करेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शीघ्र महिला मोर्चा जिला और मंडल कार्यकारिणी गठन पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में मोर्चे की प्रदेश महामंत्री हिमानी वैष्णव, प्रदेश मीडिया संयोजक डॉ. दिव्या नेगी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed