{"_id":"8ff5b951ff8ae076e35421d43dd07de5","slug":"preparations-intensify-for-student-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"SGRR में बज गया चुनावी बिगुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SGRR में बज गया चुनावी बिगुल
देहरादून/ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2013 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून शहर के तीन प्रमुख कालेजों में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियों तेज हो गई हैं। एसजीआरआर में चुनाव इसी महीने होंगे, जबकि डीबीएस, डीएवी और एमकेपी कालेज में सितंबर के पहले सप्ताह में।
विज्ञापन
एसजीआरआर, डीएवी और एमकेपी कालेज में चुनाव की तारीख तय करने के लिए 16 अगस्त को छात्र संगठनों की बैठक बुलाई गई है।
NSUI में भरे हुए हैं बदमाशः स्वाती
विज्ञापन
16 को होगी चुनाव तिथि घोषित
डीएवी कालेज के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. गोपाल क्षेत्री ने बताया कि 16 अगस्त की बैठक में नामांकन, नाम वापसी, चुनाव और मतगणना को लेकर रणनीति तय की जाएगी। बैठक में सभी से मशविरे के बाद चुनाव की तिथि भी घोषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
एसजीआरआर पीजी कॉलेज के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. प्रदीप सिंह ने बताया कि कॉलेज में छात्र संघ चुनाव इसी महीने अंतिम सप्ताह में होंगे। 16 अगस्त को होने वाली बैठक में चुनाव कार्यक्रम तय कर दिया जाएगा।
शीघ्र होगी घोषणा
माना जा रहा है कि चुनाव 30 अगस्त को हो सकते हैं। डीबीएस के प्राचार्य डा. ओपी कुलश्रेष्ठ ने बताया कि कॉलेज प्रशासन सितंबर के प्रथम सप्ताह में चुनाव कराने की योजना बना रहा है।
शीघ्र ही मुख्य चुनाव अधिकारी के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। माना जा रहा है कि पांच सितंबर को कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव हो सकते हैं। वहीं, एमकेपी कॉलेज की प्राचार्य डा. इंदु सिंह ने बताया कि 16 अगस्त को होने वाली बैठक में चुनाव कार्यक्रम तय कर दिया जाएगा।