फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preparations have begun for the devotees to stay at the deity's halts.

Dehradun News: देवता के पड़ावों पर श्रद्धालुओं के रुकने की शुरू हुई तैयारी

Wed, 03 Dec 2025 08:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 08:34 PM IST
विज्ञापन
Preparations have begun for the devotees to stay at the deity's halts.
साहिया। छत्रधारी चालदा महासू देवता दसऊ गांव से हिमाचल के पश्मी प्रवास पर जाने की तिथि नजदीक आने के साथ देव यात्रा के पड़ावों पर भी तैयारी शुरू हो गई है। देवता के पड़ाव के लिए मयार नामक स्थान पर श्रद्धालुओं के रुकने व अन्य धार्मिक आयोजन की व्यवस्था के लिए खेतों में मैदान तैयार किया गया है।
विज्ञापन

चालदा महासू देवता आठ दिसंबर को दसऊ स्थित मंदिर से हिमाचल प्रदेश के पश्मी स्थित मंदिर के प्रवास के लिए निकलेंगे। देव यात्रा 11 दिसंबर को मयार पहुंचेगी। यात्रा के स्वागत की तैयारी ग्रामीणों ने शुरू कर दी है। देवता के एक रात के प्रवास के लिए खेतों को खाली करके मैदान तैयार किया गया है जिसमें देवयात्रा के साथ चल रहे श्रद्धालुओं के अलावा आसपास के ग्रामीण इस दौरान रुक सकेंगे। इसके अलावा भंडारा व अन्य धार्मिक आयोजन भी मयार में आयोजित किए जाएंगे। खत स्याणा शूरवीर सिंह चौहान, ग्राम प्रधान ऋतिक चौहान ने बताया की खत वासियों ने देवता के प्रवास व यात्रा की व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग टीम का गठन कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed