{"_id":"684c7375633bb9e13e0b800e","slug":"preparations-for-setting-up-camp-in-khalanga-forest-department-unaware-dehradun-news-c-5-1-drn1031-715083-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: खलंगा के जंगल में कैंप लगाने की तैयारी, विभाग बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: खलंगा के जंगल में कैंप लगाने की तैयारी, विभाग बेखबर
विज्ञापन
I
IIनालापानी क्षेत्र के जंगल में भूमाफिया ने अवैधानिक रूप से कैंप लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। वन विभाग इस बात से पूरी तरह बेखबर है। खलंगा मार्ग पर हल्दूआम के पास स्थित 40 बीघा संरक्षित वन क्षेत्र में हरियाणा के एक व्यक्ति ने तारबाड़ कर गेट लगा दिया है। इससे चार से पांच हजार वर्ष पुराने पेड़ों के लिए खतरा पैदा हो रहा है। तारबाड़ करा रहे हरियाणा के रहने वाले अनिल शर्मा ने बताया कि यह वन भूमि उन्होंने ऋषिकेश निवासी अशोक अग्रवाल से लीज पर ली है। चालीस बीघा वन क्षेत्र में कैंप बनाने की योजना है। हालांकि, वह किसी भी प्रकार के लीज व रजिस्ट्री के कागज प्रस्तुत नहीं कर पाए। डीएफओ अमित तंवर ने बताया कि खलंगा के जंगलों में हो रही इस गतिविधि की उन्हें जानकारी नहीं है। वह मौक पर वन विभाग की टीम को भेजकर जांच करवाएंगे।I