{"_id":"6ac7d5e7b9440d19300e6c2c","slug":"preparations-for-navratri-markets-decked-out-with-worship-essentials-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1085732-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: नवरात्रि की तैयारी, पूजन सामग्री से सजा बाजार, अच्छे कारोबार की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: नवरात्रि की तैयारी, पूजन सामग्री से सजा बाजार, अच्छे कारोबार की उम्मीद
Thu, 08 Oct 2026 11:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
नवरात्रि पर्व नजदीक आते ही क्षेत्र के बाजार पूजन सामग्री और धार्मिक सामान की दुकानों से सजने लगे हैं। दुकानों पर माता की चुनरी, नारियल, दीपक, कलश, मूर्तियां, पूजा थाली और अन्य सामग्री की बिक्री के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। उधर व्यापारियों को इस पर्व के सीजन में अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
दुकानों पर माता की चुनरी और श्रृंगार सामग्री के साथ मिट्टी के दीपक, कलश, नारियल, पूजा थाली, कलावा और देवी-देवताओं की छोटी मूर्तियां उपलब्ध हैं। कारोबारियों ने पर्व को देखते हुए विभिन्न मूल्यों का सामान मंगवाया है। बाजार में रंग-बिरंगी चुनरियां और पूजन सामग्री ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। व्यापारी संदीप गर्ग ने बताया नवरात्रि पर्व को देखते हुए दुकान पर पूजन सामग्री का स्टॉक बढ़ाया गया है। फिलहाल श्राद्ध पक्ष चलने के कारण ग्राहकों की संख्या सामान्य है लेकिन, पर्व शुरू होते ही खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है। व्यापारी विष्णु शर्मा ने कहा नवरात्रि में कलश स्थापना, कन्या पूजन और घरों में पूजा के लिए सामग्री की मांग बढ़ती है। इस बार नवरात्रि में अच्छे कारोबारी की उम्मीद है।