फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preparations for holding National Games in Uttarakhand in 2024

उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल 2024 में कराने की तैयारी: खेल मंत्री ने ली बैठक, आर्थिक सहायता के लिए केंद्र से करेंगी अनुरोध 

Sat, 23 Apr 2022 01:21 PM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा , अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा , अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 23 Apr 2022 01:21 PM IST
सार

उत्तराखंड को 38वें राष्ट्रीय खेलों का आवंटन वर्ष 2014 में किया गया था, जो वर्ष 2018 में प्रस्तावित था। विभाग की आधी अधूरी तैयारियों और केंद्र सरकार से समय पर आर्थिक सहायता न मिलने से तय समय पर राष्ट्रीय खेलों का आयोजन नहीं किया जा सका।

विज्ञापन
Preparations for holding National Games in Uttarakhand in 2024
मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड को आवंटित 38 वें राष्ट्रीय खेल अब 2024 में कराए जाने की तैयारी है। खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि इसके लिए विभागीय अधिकारियों को अभी से तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। तय समय पर अवस्थापना विकास कार्यों को कराया जा सके, इसके लिए वह खुद केंद्र सरकार से आर्थिक सहायता के लिए अनुरोध करेंगी।

विज्ञापन


उत्तराखंड को 38वें राष्ट्रीय खेलों का आवंटन वर्ष 2014 में किया गया था जो वर्ष 2018 में प्रस्तावित था। विभाग की आधी अधूरी तैयारियों और केंद्र सरकार से समय पर आर्थिक सहायता न मिलने से तय समय पर राष्ट्रीय खेलों का आयोजन नहीं किया जा सका। राज्य सरकार की ओर से इसके लिए करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे, लेकिन केंद्र सरकार से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली।
विज्ञापन


हालांकि राज्य सरकार की ओर से अवस्थापना विकास कार्यों के लिए 719.44 करोड़ की पीपीआर और आयोजन के लिए 249.97 करोड़ का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया था। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक कई बार अनुरोध करने के बाद भी केंद्र सरकार से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली। इस कारण राष्ट्रीय खेलों का आयोजन टलता चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड:  केदारनाथ मंदिर को राष्ट्रीय धरोहर बनाने का प्रस्ताव नहीं, महापंचायत के विरोध के बाद राज्य सरकार ने स्पष्ट की स्थिति

38वें राष्ट्रीय खेल 2024 में कराए जाएंगे, इसके लिए विभाग की ओर से अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। आर्थिक सहायता के लिए वह खुद केंद्र सरकार से सहयोग के लिए अनुरोध करेंगी। -रेखा आर्य, खेल मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed