फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preparation to make travel easier by connecting Chardham with railway project - Piyush Goyal

रेल परियोजना से चारधाम को जोड़कर यात्रा सुगम बनाने की तैयारी-पीयूष गोयल

Sun, 23 Aug 2020 01:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 23 Aug 2020 01:54 PM IST
सार

  • चारधाम रेल प्रोजेक्ट को रेल मंत्री ने किया ट्वीट, सीएम ने कहा धन्यवाद
  • बोले, पीएम का है ख्वाब, सरहद तक पहुंचे रेल

विज्ञापन
Preparation to make travel easier by connecting Chardham with railway project - Piyush Goyal
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

'अब चारधाम तक आसान होगी श्रद्धालुओं की पहुंच'। इस शीर्षक के साथ रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एक वीडियो ट्वीटर पर पोस्ट किया। सोशल मीडिया पर वायरल इस ट्वीट के माध्यम से रेल मंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए चारधाम यात्रा आसान हो जाएगी। ऐसा इसलिए है कि रेल मंत्रालय चारधाम रेल परियोजना का निर्माण करने जा रहा है।

विज्ञापन


पीयूष गोयल के इस ट्वीट पर मुख्यमंत्री ने त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन्हें फोन पर धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने ट्वीट देखा। उसके बाद रात को ही रेल मंत्री को धन्यवाद किया कि उन्हें गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ और केदारनाथ धाम को रेल परियोजना से जोड़ने का विचार किया है।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का भी ख्वाब है कि सीमा तक रेल पहुंचे। उसे आगे बढ़ाने का काम रेल मंत्रालय ने किया है। हमें राज्य में अवस्थापना सुविधाएं चाहिए। परियोजना के निर्माण से उत्तराखंड को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

327 किमी की होगी चारधाम रेल परियोजना

चारधाम को ऑलवेदर रोड से जोड़ने के बाद अब केंद्र सरकार का फोकस चारों धामों को रेल नेटवर्क से जोड़ने की है। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना का कार्य आरंभ हो चुका है। इस परियोजना को विस्तार देकर इसे बदरीनाथ और केदारनाथ तक बढ़ाया जाएगा।

प्रस्तावित चारधाम रेल परियोजना 327 किमी की है। डोईवाला से गंगोत्री और देहरादून से उत्तरकाशी को रेल लाइन से जोड़ने की इस योजना का पायलट सर्वे हो चुका है। परियोजना पर 43 हजार करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। इसके तहत 21 नए स्टेशन, 61 सुरंग, 59 पुल बनाए जाने प्रस्तावित हैं। रेल लाइन का 279 किमी हिस्सा सुरंगों में होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed