{"_id":"5fa4590e8ebc3e9bb80ba2c0","slug":"preparation-of-grading-of-fruits-and-vegetables-completed-dehradun-news-drn361212051","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून : निरंजनपुर मंडी में फल सब्जियों की ग्रेडिंग की तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून : निरंजनपुर मंडी में फल सब्जियों की ग्रेडिंग की तैयारी पूरी
Fri, 06 Nov 2020 10:28 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के बाजार में जल्द ही ग्रेडिंग के आधार पर फल-सब्जियों के दाम तय होंगे। इसके लिए निरंजनपुर मंडी में फल-सब्जियों की ग्रेडिंग करने वाली मशीन लगाई गई है। जल्द ही रोजाना ग्रेडिंग का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
निरंजनपुर मंडी परिसर में कुछ दिन पूर्व फल-सब्जियों की ग्रेडिंग करने वाली मशीन लगाई गई है। इस मशीन से फल-सब्जियों के साइज के आधार पर उनकी ग्रेडिंग की जाती है। अच्छी क्वालिटी और बड़े साइज वाले उत्पादों को बेहतर ग्रेडिंग दी जाती है, जिससे उन्हें अच्छी कीमत मिल सके। मंडी समिति अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि मशीन का ट्रायल पूरी तरह सफल रहा है।
विज्ञापन
इससे किसान का पूरा उत्पाद एक ही कीमत पर नहीं बिकेगा। अच्छी गुणवत्ता के उत्पाद की ज्यादा कीमत मिलेगी। ऐसे ही बाजार में भी ग्रेड के अनुसार तय कीमतों पर बिक्री होगी। इससे ग्राहकों को कम गुणवत्ता के उत्पाद के लिए ज्यादा दाम नहीं देने पड़ेंगे।
विज्ञापन
मंडी सचिव विजय थपलियाल ने बताया कि देश की कई मंडियों में ग्रेडिंग मशीन है, जहां उत्पादों की ग्रेडिंग के अनुसार दाम तय होते हैं। दून में भी ग्रेडिंग होने से किसानों और ग्राहकों दोनों को फायदा मिलेगा।