{"_id":"58d3de244f1c1b425c1a45b2","slug":"preparation-of-char-dham-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू, मुख्य सचिव ने ली बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू, मुख्य सचिव ने ली बैठक
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 23 Mar 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
chardham yatra
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारधाम यात्रा की शासन स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुख्य सचिव एस. रामास्वामी ने बृहस्पतिवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
बैठक में सड़क, सफाई, पेयजल, परिवहन, स्वास्थ्य, सुरक्षा, बिजली आदि बुनियादी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रियों की ट्रैकिंग की कारगर व्यवस्था की जाए और चारधाम यात्रियों की ट्रैकिंग के लिए टूरिज्म सेफ्टी एंड मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया जाएगा। यात्रा मार्ग पर यातायात दबाव की जानकारी रखी जाएगी। वार्निंग सिस्टम विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि यात्रा में आने वाली गाड़ियों का डाटा बेस बनाया जाए। यात्रा के लिए बनाए गए एप्लीकेशन पर आनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है। इसके अलावा उत्तराखंड के एंट्री प्वाइंट पर भी पंजीकरण किया जाएगा। बताया गया कि यात्रा में नौ कंपनियों की 1600 बसें चलेंगी। सभी यात्रियों का ग्रीन कार्ड बनेगा। सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी ड्राइवर आठ घंटे से अधिक गाड़ी न चलाए।
विज्ञापन
सभी चेकपोस्ट पर गहन चेकिंग की जाएगी। बैठक में सड़कों को दुरुस्त करने, जहां जरूरत हो क्रैश बैरियर और साइनेज लगाने, दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित कर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। गंगोत्री मार्ग पर सात और यमुनोत्री मार्ग पर तीन ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं। बद्रीनाथ, केदारनाथ मार्ग पर यात्रा शुरू होने के पहले ब्लैक टॉप, रोड कटिंग करने, ओएफसी लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण करने और सभी टीआरएच (टूरिस्ट रेस्ट हाउस) को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए गए। केदारनाथ के भीमबली, छोटा लिंचोली, बड़ी लिंचोली बेस कैंप में 2760 यात्रियों के रहने की व्यवस्था है।
इसके अलावा 10 बिस्तरों की क्षमता के 100 टेंट और लगाए जाने का प्रस्ताव है। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि एमआरपी (मेडिकल रिलीफ प्वाइंट) की संख्या बढ़ाई जाए। एमआरपी के अलावा भी सभी चेक पोस्टों पर जीवन रक्षक दवाएं और छोटा ऑक्सीजन सिलेंडर रखा जाए। अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में भी यात्रियों को बताया जाए। अगले तीन महीनों के लिए खाद्य का भंडारण कर लिया जाए। पेयजल और बिजली के इंतजाम मुकम्मल कर लिए जाएं। बीएसएनएल की कनेक्टिविटी यात्रा मार्ग पर बेहतर बनाया जाए।
मुख्य सचिव ने पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी जनपद के जिलाधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य सचिव जल्द ही चारधाम यात्रा मार्ग और यात्रियों की बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे। बैठक में प्रमुख सचिव ऊर्जा उमाकांत पंवार, आयुक्त गढ़वाल विनोद शर्मा, सचिव परिवहन एनएस नपलच्याल, सचिव पर्यटन शैलेश बगोली, एमडी जीएमवीएन अतुल गुप्ता, एडीजी रामसिंह मीना, डीआईजी पुष्पक ज्योति सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।