फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preparation for starting vocational courses in degree college

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की टीम ने किया डिग्री कालेज का निरीक्षण

Sun, 03 Jul 2022 11:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Preparation for starting vocational courses in degree college
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की टीम ने साहिया स्थित एसएमआर पीजी कॉलेज का निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने महाविद्यालय में शुरू किए जाने वाले व्यवसायिक कोर्स के संबंध में आवश्यक सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

साहिया के सरदार महिपाल राजेंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पीजी डिप्लोमा इन होटल मैनेजमेंट, पीजी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन व पीजी डिप्लोमा इन योगिक साइंस पाठ्यक्रमों के संचालन की तैयारी महाविद्यालय प्रशासन की ओर से की जा रही है। इसी क्रम में श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के वरिष्ठ सदस्यों की टीम ने महाविद्यालय पहुंचकर मौका मुआयना किया। कक्षा, लैब व कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने होटल मैनेजमेंट पाठ्यक्रम के संचालन के लिए अनुबंध पर लिए गए होटल का भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज के चेयरमैन अनिल सिंह तोमर ने बताया कि वर्तमान में कॉलेज में कई विषयों में स्नातक व स्नातकोत्तर की कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। क्षेत्र के निवासी छात्र-छात्राओं को रोजगार परक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से महाविद्यालय प्रबंधन व्यवसायिक कोर्स प्रारंभ करने की तैयारी कर रहा है। इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रेणू गुप्ता, दीपक बहुगुणा, डॉ. रवि कुमार, मनोज चौहान, प्रियंका चौहान, दीक्षिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed