MBBS: हिंदी माध्यम से भी एमबीबीएस की पढ़ाई की तैयारी, नंबर वन होने से चूका उत्तराखंड, MP ने मारी बाजी
स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का कहना है कि राजकीय मेडिकल कॉलेजों में हिंदी माध्यम से एमबीबीएस की पढ़ाई की सुविधा शुरू करने पर सरकार विचार कर रही है। जल्द ही हिंदी माध्यम से मेडिकल पढ़ाई के लिए कार्य योजना बनाई जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में हिंदी माध्यम से भी एमबीबीएस की पढ़ाई कराने पर सरकार विचार कर रही है। इससे एमबीबीएस कोर्स के लिए छात्रों को अंग्रेजी या हिंदी माध्यम से पढ़ने का विकल्प रहेगा। अगर सरकार की इस योजना की तैयारी पहले हो जाती तो उत्तराखंड हिंदी माध्यम से भी एमबीबीएस पढ़ाई कराने वाला पहला राज्य बन सकता था, लेकिन अब हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई कराने वाला पहला राज्य मध्य प्रदेश होगा।
ये भी पढ़ें...Weather: बर्फबारी ने हेमकुंड साहिब की यात्रा पर लगाया ब्रेक, गोविंदघाट और घांघरिया में रोके गए साढ़े सात हजार तीर्थयात्री
प्रदेश में वर्तमान में चार राजकीय मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। इसमें राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून, श्रीनगर, हल्द्वानी और अल्मोड़ा शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का कहना है कि राजकीय मेडिकल कॉलेजों में हिंदी माध्यम से एमबीबीएस की पढ़ाई की सुविधा शुरू करने पर सरकार विचार कर रही है। जल्द ही हिंदी माध्यम से मेडिकल पढ़ाई के लिए कार्य योजना बनाई जाएगी। इससे एमबीबीएस छात्रों को अंग्रेजी व हिंदी माध्यम से पढ़ाई करने का विकल्प मिलेगा।