फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Premnagar Jewelers loot: absconders robbers having fun in Goa

प्रेमनगर ज्वेलर्स लूटः फरार लुटेरे गोवा में कर रहे मौज मस्ती,  बीच पर कराई फोटोग्राफी

Tue, 22 Oct 2019 10:08 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 22 Oct 2019 10:08 AM IST
सार

  • पुलिस ने दोनों लुटेरों का ताजा फोटोग्राफ किया जारी
  • प्रेमनगर के लुटेरों पर पुरस्कार घोषित कराने की तैयारी

विज्ञापन
Premnagar Jewelers loot: absconders robbers having fun in Goa
गोवा बीच पर लुटेरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेमनगर में देव ज्वेलर्स के मालिक को लूटकर फरार करन शिवपुरी और सोनू यादव ने गोवा बीच का लुत्फ लिया। बाकायदा दोनों ने एक दूसरे से चिपककर फोटोग्राफी भी कराई। पुलिस ने सोमवार को उनकी ताजा फोटोग्राफ जारी किया है। पुलिस अब उन दोनों पर पुरस्कार घोषित कराने की तैयारी में जुटी है।

विज्ञापन


प्रेमनगर में सर्राफ देवेन्द्र कुमार से बाइक सवार दोनों लुटेरों करन शिवपुरी और सोनू यादव लाखों का सोना और कैश लूटकर भागे है। लूटपाट करने के बाद से दोनों बदमाश दोनों हाथों से धन लुटाकर जश्न मना रहे है। पुलिस को चकमा देकर ये बदमाश दिल्ली से फ्लाइट से गोवा गए थे। पुलिस ने उनके पीछे गोवा पहुंच गई थी, लेकिन वो पुलिस के वाहन में टक्कर मारकर भागने में सफल हो गए।

विज्ञापन

पुलिस ने फोटोग्राफ मीडिया को जारी की

गोवा पुलिस ने भी उनकी घेराबंदी में दून पुलिस का पूरा साथ दिया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। गोवा पुलिस की मदद से दून पुलिस को दोनों लुटेरों की ताजा फोटो उपलब्ध हुई है। दोनों ने गोवा बीच पर एक दूसरे से गले लगकर फोटोग्राफी कराई है।

पुलिस ने सोमवार को उनकी एक फोटोग्राफ मीडिया को जारी की है। बता दे कि पुलिस ने दो दिन पहले करन शिवपुरी से विकासनगर और पटेलनगर में लूटी गई चेन खरीदने के आरोप में रायपुर के सराफ सूर्यप्रकाश सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed