फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pregnant women will get facility to stay in birth waiting home before expected date of delivery uttarakhand

Uttarakhand: गर्भवतियों के लिए जिलों में बनेंगे बर्थ वेटिंग होम, टीबी रोग की जांच को गांव में ही होगा एक्सरे

Thu, 23 Feb 2023 02:09 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 23 Feb 2023 02:09 PM IST
सार

सचिव स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए हर जिले में प्रसूति प्रतीक्षा गृह स्थापित किए जाएंगे और इसके लिए अनुपूरक बजट स्वीकृत किया गया है। राज्य में हर साल 2 लाख से अधिक प्रसव दर्ज किए जाते हैं।

विज्ञापन
Pregnant women will get facility to stay in birth waiting home before expected date of delivery uttarakhand
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीबी रोग की जांच के लिए अब गांव में ही एक्सरे की सुविधा मिलेगी। इसके लिए 17 मोबाइल मेडिकल यूनिट में पोर्टेबल डिजिटल एक्सरे मशीन स्थापित की जाएगी। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं के लिए सभी जिलों में बर्थ वेटिंग होम की सुविधा शुरू की जाएगी। इन सुविधाओं को शुरू करने के लिए केंद्र से अनुपूरक बजट उपलब्ध कराने के लिए जल्द ही प्रस्ताव भेजा जाएगा।

विज्ञापन

बुधवार को सचिवालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों अनुपूरक बजट को लेकर सचिव स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने विभागीय समीक्षा बैठक की। सचिव ने कहा कि मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं को प्रसव की संभावित तिथि से पूर्व बर्थ वेटिंग होम में ठहरने की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


सचिव स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए हर जिले में प्रसूति प्रतीक्षा गृह स्थापित किए जाएंगे और इसके लिए अनुपूरक बजट स्वीकृत किया गया है। राज्य में हर साल 2 लाख से अधिक प्रसव दर्ज किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्किल सेल स्क्रीनिंग की जाएगी शुरू 
महिला सशक्तिकरण विभाग की ओर से संचालित वन स्टॉप सेंटर, कामकाजी महिला हॉस्टल में बर्थ वेटिंग होम बनाए जाएंगे। इसके संचालन का खर्चा स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिया जाएगा। इससे प्रदेश में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर किया जा सकेगा। उत्तराखंड टीबी मुक्त बनाने के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट में पोर्टेबल एक्सरे मशीन स्थापित की जाएगी। इससे टीबी रोग की जांच सुलभ होगी। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने भी इस संबंध में विभाग को दिशा-निर्देश दिए थे।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड:  अगले महीने आएगी प्रदेश की सौर ऊर्जा नीति, दो मार्च की बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव

बैठक में राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत जिला चिकित्सालय देहरादून व उप जिला चिकित्सालय मसूरी में आई ओटी के लिए उपकरणों की खरीदे जाएंगे। टिहरी व पिथौरागढ़ में एक-एक सचल नेत्र चिकित्सा वाहन का संचालन किया जाएगा। हीमोग्लोबिन कार्यक्रम के तह जनजातीय समुदाय में स्किल सेल स्क्रीनिंग शुरू की जाएगी। जिला चिकित्सालय बागेश्वर व बेस चिकित्सालय हल्द्वानी के ब्लड बैक के सुदृढ़ीकरण के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed