फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pregnant woman molested outside hospital, husband beaten up

Dehradun News: अस्पताल के बाहर गर्भवती से छेड़खानी, पति से मारपीट

Sun, 15 Sep 2024 04:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman molested outside hospital, husband beaten up
I
विज्ञापन

IIपुलिस ने एक नामजद समेत 10-12 युवकों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
I
I
I
Iजिला अस्पताल के बाहर कुछ युवकों ने एक गर्भवती महिला से छेड़खानी कर दी। पति ने विरोध जब किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। युवकों के हमले में दंपती को चोटें आई हैं। पुलिस ने एक नामजद समेत 10-12 युवकों के खिलाफ छेड़खानी व मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

I
I
I
Iएसएचओ डालनवाला मनोज मैनवाल ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12.20 बजे कोरोनेशन अस्पताल के बाहर हुई। व्यक्ति ने बताया कि वह गर्भवती पत्नी को लेकर रूटीन चेक-अप के लिए गए थे। अस्पताल के बाहर कुछ युवक उनकी पत्नी से छेड़खानी करने लगे। विरोध किया तो उन्होंने व्यक्ति से भी मारपीट शुरू कर दी। जैसे-तैसे मामला शांत हुआ तो वह पत्नी को लेकर अस्पताल के अंदर चले गए। जैसे ही वह वापस आए तो दीवाकर नाम के युवक के साथ 10-12 युवक दंपती के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट में दंपती को कई चोटें आई हैं। मारपीट के दौरान महिला का मोबाइल भी टूट गया। एसएचओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed