फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: pre-monsoon rain May spoil the UPL game

Dehradun News: कहीं प्री-मानसून की बारिश बिगाड़ न दे यूपीएल का खेल, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Wed, 21 Jun 2023 02:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 21 Jun 2023 02:14 PM IST
सार

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल की तर्ज पर सभी मुकाबले 30 जून तक दिन और रात में खेले जाएंगे, लेकिन मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 22 जून से प्रदेशभर में प्री-मानसून की बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। 

विज्ञापन
Dehradun News: pre-monsoon rain May spoil the UPL game
मौसम - फोटो : amar ujala

विस्तार

Dehradun News: कहीं प्री-मानसून की बारिश बिगाड़ दे न यूपीएल का खेल, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

विज्ञापन


दून में पहली बार आयोजित होने वाली उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) का खेल कहीं प्री-मानसून की बारिश न बिगाड़ दे। मौसम विभाग ने 22 जून से प्रदेशभर में प्री-मानसून की बारिश होने की संभावना जताई है। इसी दिन से यूपीएल के मुकाबले भी खेले जाने हैं।

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) की ओर आयोजित होने वाले यूपीएल के पहले संस्करण में छह टीमों के 18 मुकाबले खेले जाने हैं। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल की तर्ज पर सभी मुकाबले 30 जून तक दिन और रात में खेले जाएंगे।
विज्ञापन


नौ मैच दिन और नौ मैच रात में खेले जाने हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 22 जून से प्रदेशभर में प्री-मानसून की बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। इस बार अच्छी बारिश होने की संभावना है। जबकि, 25 जून से उत्तराखंड में मानसून प्रवेश कर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: ‘ड्रग्स माफिया को खत्म करने के लिए बनाएंगे कड़ा कानून'...सीएम धामी दिए अभियान चलाने के निर्देश

सीएयू के प्रवक्ता विजय प्रताप मल्ल ने कहा, मैच के दौरान अगर बारिश होती है तो दोनों टीमों को बराबर प्वाइंट देकर मैच को रद्द किया जाएगा। वैसे यूपीएल को लेकर एसोसिएशन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed