{"_id":"5b33b2ff4f1c1b6c4d8b8ebe","slug":"pre-monsoon-rain-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में मानसून की दस्तक, बारिश ने भगा दी उमस और गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में मानसून की दस्तक, बारिश ने भगा दी उमस और गर्मी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 27 Jun 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
rain in dehradun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। बुधवार को दिन भर उमस और गर्मी से परेशान रहने के बाद रात को आखिरकार बारिश ने देहरादून पर नजरें इनायत कर दी।
विज्ञापन
रात करीब नौ बजे राजधानी के कई इलाकों में बारिश हुई। जिससे लोगों ने राहत महसूस की। कुमाऊं में बृहस्पतिवार को भारी बारिश के आसार हैं।
मंगलवार की शाम हुई झमाझम बारिश से बुधवार को गर्मी और उमस से राहत रही। बुधवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 35.6 और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य रहने के कारण गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 28 जून को कुमाऊं में भारी बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि राज्य में बुधवार से मानसून सक्रिय हो गया है जो गढ़वाल में टिहरी एवं कुमाऊं तक पहुंच गया है। गढ़वाल के कुछ हिस्सों में 48 घंटे के भीतर मानसून सक्रिय हो जाएगा। उन्होंने इस बार मानसून सामान्य रहने की संभावना जताई है। 28 जून से एक जुलाई के बीच झमाझम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन