फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pre-Budget Dialogue, Aam Budget 2022, CM Pushkar Singh Dhami and Finance Minister talks with stakeholders tomorrow, take ideas and suggestions

Pre-Budget Dialogue: आम बजट के लिए सरकार की खास तैयारी, कल हितधारकों के साथ संवाद, सीएम व वित्त मंत्री लेंगे सुझाव

Wed, 18 May 2022 04:30 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 18 May 2022 04:30 PM IST
सार

वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट तैयार करने के लिए पहली बार प्रदेश सरकार जन सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए संवाद कार्यक्रम कर रही है। इससे उत्तराखंड के बजट में उनकी इच्छा के अनुरूप कल्याणकारी योजनाओं को शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
Pre-Budget Dialogue, Aam Budget 2022, CM Pushkar Singh Dhami and Finance Minister talks with stakeholders tomorrow, take ideas and suggestions
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बजट के लिए सुझाव आमंत्रित करने की कड़ी में प्रदेश सरकार गढ़वाल मंडल के प्रतिनिधि समूहों के साथ संवाद करेगी। 19 मई को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल हित धारकों के साथ वार्ता करेंगे और आगामी बजट के लिए उनके विचार और सुझाव लेंगे।

विज्ञापन


कुमाऊं मंडल के प्रतिनिधि समूहों के साथ सरकार नैनीताल में एक संवाद कार्यक्रम कर चुकी है। वित्त मंत्री के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट तैयार करने के लिए पहली बार प्रदेश सरकार जन सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए संवाद कार्यक्रम कर रही है। इससे उत्तराखंड के बजट में उनकी इच्छा के अनुरूप कल्याणकारी योजनाओं को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


गढ़वाल मंडल के प्रतिनिधि समूहों की बैठक 19 मई को मुख्यमंत्री आवास (मुख्य सेवक सदन) में शाम चार बजे से होगी। मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में गढ़वाल मंडल से संबंधित समूहों जैसे होटल व रेस्टोरेंट एसोसिएशन, टूर ऑपरेटर एसोसिएशन, कृषि, उद्यान, जिला दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ लिमिटेड, इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, सिडकुल एसोसिएशन, लघु उद्योग भारती सेलाकुई, अक्षय ऊर्जा एसोसिएशन, होम स्टे, ट्रेड एसोसिएशन, सिडकुल एसोसिएशन, डेयरी फेडरेशन, चार्टर्ड अकाउंटेंट आदि से सुझाव लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बजट के लिए सरकार को मिल रहे काम के सुझाव

वित्त मंत्री ने बताया कि गढ़वाल मंडल के अंतर्गत आने वाले नगर निगमों के मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष को भी संवाद कार्यक्रम का हिस्सा बनाते हुए सुझाव लिए जाएंगे। इस पूरी कवायद में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की भावना निहित है। उन्होंने कहा कि बजट में राज्य के सुगम और दुर्गम इलाकों में रहने वाले लोगों को लाभ मिले, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस दौरान बजट से संबंधित सभी अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें...Kedarnath: सिरों की गिनती से पता चल रही यात्रियों की संख्या, हथियार और विस्फोटक सामग्री अब आसानी से पकड़ में आएगी


आम बजट के लिए प्रदेश सरकार को हित धारकों के माध्यम से काम के सुझाव मिल रहे हैं। कुमाऊं मंडल में हुए संवाद में किसानों, बागवानों, उद्यमियों और व्यापारियों के कई अहम सुझाव सरकार को प्राप्त हुए। इनमें एक सुझाव सभी जिला मुख्यालयों पर संगध पौधा अनुसंधान केंद्र स्थापित करने, होम स्टे की नीति को स्थानीय लोगों के लिए और अधिक हितकारी बनाने, स्वरोजगार की प्रभावी और कारगर योजना बनाने जैसे कई अहम सुझाव सरकार को प्राप्त हुए हैं। सरकार को ऑनलाइन सुझाव भी प्राप्त होने लगे हैं। लोगों ने शिक्षा, रोजगार, पलायन, भू कानून, निवेशक, स्वरोजगार से जुड़े सुझाव भेजे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed