{"_id":"6583ca2a9af7698f270fe0ec","slug":"prd-soldiers-retirement-age-may-be-60-years-there-will-be-amendment-in-service-rules-uttarakhand-news-2023-12-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: पीआरडी जवानों के रिटायरमेंट की आयु हो सकती 60 वर्ष, सेवा नियमावली में होगा संशोधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: पीआरडी जवानों के रिटायरमेंट की आयु हो सकती 60 वर्ष, सेवा नियमावली में होगा संशोधन
Thu, 21 Dec 2023 10:57 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 21 Dec 2023 10:57 AM IST
सार
पीआरडी जवानों के रिटायरमेंट की आयु 60 वर्ष हो सकती है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री के मुताबिक सेवा नियमावली में मृतक आश्रित को सेवा में रखे जाने का भी प्रस्ताव है। कहा, इसके अलावा उन्हें राष्ट्रीय पर्वों पर अवकाश नहीं मिलता है। नियमावली में अवकाश का प्रावधान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के रिटायरमेंट की आयु 50 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष करने की तैयारी है। इस संबंध में सेवा नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव तैयार हो गया है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने सेवा नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव की पुष्टि की है। माना जा रहा कि यह प्रस्ताव आगामी कैबिनेट की बैठक में अनुमोदन लाया जा सकता है।
विज्ञापन
सेवा नियमावली में कुछ और संशोधनों के प्रस्ताव हैं। मंत्री के मुताबिक, सेवा नियमावली में मृतक आश्रित को सेवा में रखे जाने का भी प्रस्ताव है। कहा, इसके अलावा उन्हें राष्ट्रीय पर्वों पर अवकाश नहीं मिलता है। नियमावली में अवकाश का प्रावधान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
कहा, पीआरडी की महिला जवानों को बाल्य देखभाल अवकाश मिलेगा। नियमावली में इसका प्रावधान भी किया जा रहा है। कहा, नियमावली में संशोधन प्रस्तावों को लेकर लंबे समय से विचार चल रहा था। अब इसका प्रस्ताव तैयार हो गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
संशोधन प्रस्ताव से होगा 9,300 जवानों का फायदा
सेवा नियमावली में संशोधन से पीआरडी के करीब 9,300 जवानों को फायदा होगा। वे पिछले लंबे समय से रिटायरमेंट की आयु सीमा बढ़ाने की मांग करते आ रहे हैं। साथ ही उनकी मृतक आश्रित को सेवा में रखने की मांग भी है।
पीआरडी जवानों की ये प्रमुख मांगें थी लंबित
1. मानदेय से की जा रही 570 रुपये की कटौती बंद की जाए।
2. होमगार्ड की भांति मानदेय और अन्य सुविधाएं दी जाएं।
3. राष्ट्रीय पर्वों और अन्य अवकाश के दिनों में काम करने पर उनकी गैरहाजिरी न लगाई जाए।
4. मानदेय में बढ़ोत्तरी की जाए।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मूल निवास प्रमाणपत्र है तो स्थायी की जरूरत नहीं...युवाओं के मुखर होने के बाद सीएम ने दिए निर्देश
पीआरडी के संबंध में नियमावली में संशोधन किया जाएगा। महिला पीआरडी जवानों को मातृत्व अवकाश दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य सरकारी छुट्टियों का लाभ भी दिया जाएगा। - रेखा आर्या, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री