{"_id":"5e4846dc8ebc3ee5fb3e6ee6","slug":"praveen-became-the-block-president-of-primary-teachers-association-vikas-nagar-news-drn336286975","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवीन बने प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवीन बने प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव में चुने गए नवनिर्वाचित पदाधिकारी।
- फोटो : VIKAS NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवीन बने प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष
फोटो
पर्ची सिस्टम से हुआ मंत्री पद पर कमल सुयाल का चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव में कड़े मुकाबले के बीच प्रवीन वर्मा को अध्यक्ष चुना गया जबकि, मंत्री पद पर चुनाव खासा रोमांचकरहा। इस पद पर चुनाव लड़ने वाले दोनों उम्मीदवारों को बराबर मत पड़े। जिसके बाद लॉटरी सिस्टम से कमल सुयाल को चुना गया जबकि, कोषाध्यक्ष पद पर मधु पटवाल का चयन किया गया।
प्राइमरी स्कूल विकासनगर में सुबह नौ बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह 11 बजे नामांकन पत्रों की बिक्री और नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद पर प्रवीन वर्मा 96 और गंभीर कश्यप को 88 मत पड़े। मंत्री पद पर कमल सुयाल और उनके प्रतिद्वंदी राजीव पुरी को 91-91 मत पड़े। जिसके बाद लॉटरी सिस्टम से कमल सुयाल को विजेता घोषित किया गया। कोषाध्यक्ष पद पर मधु पटवाल को 98 और उनके प्रतिदंद्वी रही सुशीला गुुरुंग को 85 मत पड़े।
चुनाव प्रक्रिया पर्यवेक्षक शक्ति प्रसाद जगूड़ी और चुनाव अधिकारी गंभीर सिंह रावत की देखरेख में संपन्न हुए। उम्मीदवारों के विजयी घोषित होने के बाद समर्थकों ने हर्ष जताया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीन वर्मा ने कहा कि वह शिक्षकों की समस्याओं को शासन-प्रशासन स्तर पर रखेंगे। इस अवसर पर राजकुमार, बलवीर, सरोज चंद्रा, राकेश जैन, राम किशोर, सुधीर, मनोज कुमार, सुशीला गुरुंग, बीना शर्मा, महेंद्र कौर, योगेश गुप्ता, नरेश नौटियाल, सुशीला बिंजोला, रजनी, अरुण ढौंढियाल, अनिता डोभाल, राजीव जॉन, गंभीर मौजूद रहे।