फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Prasthi, a resident of Cheelio, has been appointed captain of the Uttarakhand Under-15 team.

Dehradun News: चीलियो निवासी प्रस्थी बनीं उत्तराखंड अंडर-15 टीम की कप्तान

Fri, 02 Jan 2026 07:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Prasthi, a resident of Cheelio, has been appointed captain of the Uttarakhand Under-15 team.
प्रस्थी धनराज, नवनियुक्त कप्तान।
- एकेडमी और उनके परिवार में खुशी की लहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। क्षेत्र के ग्राम चीलियो निवासी छात्रा प्रस्थी धनराज को उत्तराखंड अंडर-15 क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है। प्रस्थी की इस उपलब्धि से उसके परिवार व एकेडमी में खुशी का वातावरण बना हुआ है। पछवादून क्षेत्र से राज्य की क्रिकेट टीम में कप्तानी करने वाली वह पहली खिलाड़ी बन गई हैं।

रैनबो चिल्ड्रंस एकेडमी की छात्रा प्रस्थी धनराज का चयन क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की अंडर-15 टीम में कप्तान के रूप में हुआ है। वह लेफ्ट हैंड बैट्समैन व लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिन बॉलर है। छात्रा ने चार साल पहले एकेडमी में क्रिकेट प्रशिक्षण की शुरुआत की थी। शुक्रवार से प्रतियोगिता शुरू हो गई है। टीम की कप्तानी मिलने से उनके परिजनों, प्रशिक्षकों व एकेडमी में हर्ष का माहौल है। एकेडमी के प्रबंधक निशांत पंवार व प्रधानाचार्य आरती पंवार ने कहा वह अत्यंत प्रतिभाशाली और अनुशासित खिलाड़ी है। विद्यालय को विश्वास है वह भविष्य में और भी ऊंचाइयों को छूएगी और राज्य, देश और अपने परिवार का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed