फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pranab mukherjee last visit as president of india

जानिए क्यों भारत के राष्ट्रपति के रूप में महामहिम प्रणब मुखर्जी का अंतिम दौरा है खास?

Tue, 11 Jul 2017 09:18 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 11 Jul 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
pranab mukherjee last visit as president of india
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, - फोटो : ANI

भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अपने पद को अलविदा कहने से पहले उत्तराखंड आए हैं। महामहिम सोमवार 10 जुलाई को देहरादून पहुंचे। बता दें उत्तराखंड के लिए राष्ट्रपति का ये आखिरी दौरा है।

विज्ञापन


ऐसे में उनके देहरादून भ्रमण को ऐतिहासिक बनाया गया है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि सब एरिया के फैसले के अनुसार जीटीसी हेलीपैड पर राष्ट्रपति को सेना की तीनों टुकडियां गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके लिए उन्होंने बाकायदा राष्ट्रपति सचिवालय से अनुमति भी मांगी है।
विज्ञापन


सोमवार को देहरादून पहुंचे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राजपुर स्थित ‘आशियाना’ में बने नए एनेक्सी का उद्घाटन किया।

अंतिम दून दौरे को यादगार बनाने की तैयारी

pranab mukherjee last visit as president of india
President Pranab Mukherjee - फोटो : amarujala

राष्ट्रपति आशियाना में करीब दो घंटे रुके। बता दें कि प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल इसी माह खत्म हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक बतौर राष्ट्रपति उनके इस अंतिम दून दौरे को सब एरिया प्रशासन यादगार बनाने की तैयारी की।

इसके तहत जीटीसी हेलीपैड पर जैसे ही राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर से उतरे, सेना की तीनों टुकडियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने भी पूरी तैयारी की थी। 

राष्ट्रपति के दौरे से पहले विभिन्न विभागों के साथ बैठक कर इन तैयारियों की समीक्षा की गई। इसके तहत जीटीसी हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर के उतरने और उड़ान भरने का ट्रायल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed