{"_id":"c685969aef48517a6eb1120967364a64","slug":"pradhanmantri-bima-yojana-from-sms-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब SMS से पाएं प्रधानमंत्री बीमा योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब SMS से पाएं प्रधानमंत्री बीमा योजना
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 24 May 2015 10:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी और गैर सरकारी बैंकों ने अपने सभी ग्राहकों को एसएमएस भेज उन्हें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना व प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जोड़ने की पहल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सरकारी व गैर सरकारी बैंकों के बचत खातों के उपभोक्ताओं को उनके बैंक में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर बैंक की ओर से संदेश भेजा जा रहा है। इसमें केवल उनसे बीमा योजना से जुड़ने के इच्छुक होने की बात पूछी जाएगी। साथ ही एक विकल्प होगा।
विज्ञापन
विकल्प में केवल अपना नाम लिखकर मैसेज को ‘रिप्लाई’ करना होगा। ऐसा करते ही बिना कागजी कार्रवाई के उपभोक्ता इस योजना से भी जुड़ जाएगा। इसके साथ ही बीमा की राशि उपभोक्ता के खाते से काट ली जाएगी।
विज्ञापन
हालांकि, जिनके नंबर बैंकों में पंजीकृत नहीं हैं, उन्हें भी बैंक में आकर केवल एक फार्म पर अपना नाम व अन्य कुछ जरूरी औपचारिकताएं ही पूरी करनी होंगी।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (मुख्य शाखा) के सहायक महाप्रबंधक डीके वर्मा ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना से जुड़े, इसलिए उन्हें हर तरह की सुविधा दी जा रही है। केनरा बैंक मसूरी के शाखा प्रबंधक अनूप पठोई ने बताया कि एसएमएस से भी उपभोक्ता इस योजना से जुड़ रहे हैं।