{"_id":"5f214d0f8ebc3e63d7045dab","slug":"pradhan-mantri-swa-nidhi-yojana-loan-of-ten-thousand-will-be-given-to-hawkers","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री स्व निधि योजना: फेरी वालों को मिलेगा दस-दस हजार का लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री स्व निधि योजना: फेरी वालों को मिलेगा दस-दस हजार का लोन
Wed, 29 Jul 2020 04:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 29 Jul 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री स्व निधि योजना से रुड़की नगर निगम में रजिस्टर्ड करीब तीन हजार वेंडरों को लाभ होने जा रहा है। योजना के तहत लगभग शून्य ब्याज दर पर प्रत्येक रेहडी, ठेली और फेरी लगाकर सामान बेचने वालों को दस-दस हजार रुपये का लोन दिया जाएगा। इसे चुकाने के लिए एक वर्ष का समय मिलेगा। हाल ही में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की बैठक में इस योजना से फेरी व्यवसाय वालों को जल्द से जल्द लाभान्वित कराए जाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने बताया कि विगत सात जुलाई को केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री स्व निधि योजना शुरू की गई है। इसके अंतर्गत फेरी व्यवसाय के तहत रेहडी, ठेली और फेरी लगाकर काम करने वाले लघु व्यापारियों को दस-दस हजार रुपये का लोन दिया जाना है। यह लोन अधिकतम 10 प्रतिशत ब्याज दर के साथ होगा, लेकिन इसमें सात प्रतिशत ब्याज केंद्र और दो प्रतिशत ब्याज राज्य सरकार वहन करेगी। ऐसे में कुछ बैंक यदि दस प्रतिशत से भी कम ब्याज दर पर लोन देते हैं तो इसका ब्याज न के बराबर होगा।
विज्ञापन
लोन चुकाने के लिए व्यापारियों को एक साल का समय दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस लोन को पाने के लिए निगम में रजिस्टर्ड फेरी व्यवसाय वाले आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड और बैंक पासबुक के अलावा आधार कार्ड से लिंक कराया गया मोबाइल नंबर देना होगा। यदि कोई ऑनलाइन आवेदन करना चाहता है तो इस योजना के नाम से वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। इस लोन से लघु व्यापारियों को लॉकडाउन की अवधि में हो रहे नुकसान से उबरने का अच्छा मौका मिलेगा।
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन से दो हजार को मिलेगा लाभ
लॉकडाउन के दौरान लघु व्यापारियों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया किए जाने का लाभ करीब 2000 अतिरिक्त फेरी वालों को मिलेगा क्योंकि लॉकडाउन से पहले निगम में रजिस्टर्ड फेरी वालों की संख्या करीब एक हजार थी। लॉकडाउन के दौरान जब नगर आयुक्त नूपुर वर्मा की पहल पर निशुल्क रजिस्ट्रेशन शुरू किए गए तो यह संख्या बढ़कर करीब 3000 पहुंच गई है। अब जबकि केंद्र सरकार ने फेरी वालों के लिए ऋण योजना लागू की तो इन सभी रजिस्टर्ड लघु व्यापारियों को इसका लाभ मिल सकेगा।
पहले योजना से वंचित रहे गए 30 लोग
नगर निगम में इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मंगलवार को पहले दिन 50 लोगों ने आवेदन किए। इनमें से 30 लोगों के मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं होने के कारण आवेदन नहीं हो सके। ऐसे में यदि किसी का आधार से लिंक कराया गया नंबर अपडेट नहीं है तो योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा।