{"_id":"5e4415988ebc3ee59070a03a","slug":"pradhan-mantri-awas-yojana-big-scam-caught-in-uttarakhand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना: उत्तराखंड में सामने आई गड़बड़ी, ऑडिट में हुआ बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना: उत्तराखंड में सामने आई गड़बड़ी, ऑडिट में हुआ बड़ा खुलासा
Thu, 13 Feb 2020 03:30 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 13 Feb 2020 03:30 AM IST
सार
- योजना के तहत बने मकानों में रह रहे किरायेदार
- पहली किस्त जारी होने के बाद शुरू नहीं हुआ भवन का निर्माण
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गरीबों के लिए मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के सोशल ऑडिट में कई गड़बड़ियों का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट कार्रवाई के लिए शहरी विकास विभाग को भेज दी है।
विज्ञापन
ग्राम्य विकास विभाग की उत्तराखंड सामाजिक अंकेक्षण जवाबदेही एवं पारदर्शिता एजेंसी (उसाटा) ने प्रदेश के सात जिलों में नगर निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने आवासों का ऑडिट किया। रिपोर्ट के अनुसार, नगर पंचायत बागेश्वर में योजना के तहत आवास का निर्माण किया गया था। स्थलीय निरीक्षण के दौरान ऑडिट टीम ने पाया कि उक्त आवास में किरायेदार रह रहे हैं, जबकि लाभार्थी का परिवार किसी दूसरी जगह स्वयं के मकान में रह रहा है।
विज्ञापन
योजना के तहत जिस परिवार के पास मकान नहीं है, या मकान कच्चा है तो उसे ही सरकार की ओर से आवास बनाने के लिए दो लाख तक की राशि दी जाती है। इसी तरह ऊधमसिंह नगर के महुवा डाबर नगर पंचायत में आवास के लिए पहली किस्त जारी होने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। ऑडिट में खुलासा हुआ है कि कई लाभार्थियों को सरकार की ओर से दी जाने वाली राशि का पूरा भुगतान किया गया, लेकिन आवास का कार्य पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
ये है ब्योरा
| जिला | निकाय | आवासों का ऑडिट |
| उत्तरकाशी | चिन्यालीसौड़ | 36 |
| चमोली | जोशीमठ, गोपेश्वर | 58 |
| ऊधमसिंह नगर | गदरपुर, दिनेशपुर, जसपुर, महुआ डाबर | 197 |
| पौड़ी | पौड़ी | 12 |
| हरिद्वार | लंढौरा | 23 |
| रुद्रप्रयाग | रुद्रप्रयाग | 1 |
| बागेश्वर | बागेश्वर | 1 |
नगर निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना के सोशल ऑडिट के दौरान कई तरह की गड़बड़ियां मिली हैं। सात जिलों की ऑडिट रिपोर्ट तैयार कर शहरी विकास को भेज दी गई है।
-आनंद स्वरूप, अपर सचिव एवं निदेशक उसाटा