फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pradhan Mantri Awas Yojana 1110 families of Tehri district will get roof Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: बिना छत के गुजर बसर कर रहे टिहरी के 1110 परिवारों को मिलेगी छत, खुशी से खिले चेहरे

Mon, 06 Feb 2023 04:18 PM IST
रेनू सकलानी विजय दास, संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विजय दास, संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 06 Feb 2023 04:18 PM IST
सार

पात्र परिवार वर्षों से आवास बनाने के लिए बजट की आस लगाए बैठे थे। केंद्र सरकार ने 2018-19 में आवास विहीन परिवारों का सर्वे कराया था जिनमें करीब 2998 परिवार आवास के लिए पात्र पाए गए थे। इस वित्तीय वर्ष 2022-23 में केंद्र सरकार ने दिल खोलकर 1110 आवास निर्माण का लक्ष्य जिले को दिया है।

विज्ञापन
Pradhan Mantri Awas Yojana 1110 families of Tehri district will get roof Uttarakhand news in hindi
टिहरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्षों से बिना छत के गुजर बसर कर रहे जिले के 1110 गरीब परिवारों को केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात दी है। घर विहीन इन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में आवास बनाने की स्वीकृति मिली है। प्रत्येक परिवार को एक लाख 30 हजार रुपये तीन किश्त में दी जाएगी। जौनपुर ब्लॉक के सर्वाधिक 281 गरीब परिवारों का आवास के लिए चयन हुआ है।

विज्ञापन

टिहरी जिले में सालों से सैकड़ों परिवार आवास विहीन है जबकि कुछ लोगों के पास आवास तो हैं, लेकिन वह कच्चे है। जिनके आप आवास नहीं है। पात्र परिवार वर्षों से आवास बनाने के लिए बजट की आस लगाए बैठे थे। केंद्र सरकार ने 2018-19 में आवास विहीन परिवारों का सर्वे कराया था जिनमें करीब 2998 परिवार आवास के लिए पात्र पाए गए थे। 

विज्ञापन


इनमें से वर्ष 2020-21 में 493 और वर्ष 2021-22 में महज 62 परिवारों को ही आवास निर्माण को धनराशि मिल पाई लेकिन इस वित्तीय वर्ष 2022-23 में केंद्र सरकार ने दिल खोलकर 1110 आवास निर्माण का लक्ष्य जिले को दिया है। जिन परिवारों के आवास स्वीकृत किए गए हैं उनका ग्राम्य विकास विभाग ने जीओ टैग से लेकर अन्य सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली है। पहली किस्त 60 हजार, दूसरी 40 हजार और तीसरी किस्त 30 हजार रुपये दी जाएगी। ऐसे में अब उम्मीद है कि सालों से उम्मीद लगाए बैठे परिवार अपने पक्के घर बना सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉकवार का नाम लाभार्थियों की संख्या

जौनपुर-              281

प्रतापनगर            136

नरेंद्रनगर            130

कीर्तिनगर            120

चंबा                    114

देवप्रयाग             106

जाखणीधार           94

थौलधार              76

भिलंगना              53

मनरेगा, स्वजल से भी मिलेगी मदद

प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए मनरेगा से लेकर स्वजल से भी आर्थिक मदद मिलती है। मनरेगा से 95 दिन की मजदूरी मिलती है जबकि शौचालय निर्माण हेतु स्वजल से भी 12 हजार रुपये मिलेंगे। आवास का निर्माण पूरा होने पर बर्तन और अन्य सामग्री खरीदने को मुख्यमंत्री की ओर से पांच हजार रुपये की धनराशि दी जाती है।

ये भी पढ़ें...Joshimath Is Sinking: जोशीमठ में हादसा, होटल तोड़ने के काम में लगा मजदूर गिरा, हालत नाजुक

केंद्र सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में जिले को 1110 आवास निर्माण का लक्ष्य दिया है। वर्तमान में चयनित लाभार्थियों के संबंध में सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। अब जल्द ही केंद्र सरकार की ओर से पात्र लाभार्थियों के खातों में पीएफएमएस के माध्यम से पहली किश्त आवास निर्माण को दी जाएगी। -मनीष कुमार, मुख्य विकास अधिकारी टिहरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed