{"_id":"eaf0e523cdfa4ed2d6df6d1f6e658111","slug":"pradeep-sangwan-rape-case-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदीप सांगवान के खिलाफ जारी होगा वारंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदीप सांगवान के खिलाफ जारी होगा वारंट
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 11 Jul 2014 03:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यौन शोषण मामले में फंसे प्रदीप सांगवान ने गुरुवार को भी न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय सिमरनजीत कौर की अदालत में सरेंडर नहीं किया।
विज्ञापन
15 जुलाई तक सरेंडर नहीं किया तो होगी परेशानी
अब यदि उसने 15 जुलाई तक सरेंडर नहीं किया तो अदालत उसकी गिरफ्तारी का वारंट जारी कर सकती है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार पुलिस 15 जुलाई तक सांगवान को गिरफ्तार नहीं कर सकती।
ऐसे में सांगवान के पास सरेंडर के लिए अब सिर्फ पांच दिन का समय बचा है। न्यायिक मजिस्ट्रेट सिमरनजीत कौर और सेशन जज राम सिंह की अदालत में सांगवान की जमानत याचिका पहले ही खारिज हो चुकी है।
विज्ञापन
अब उसके पास सरेंडर करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है।
बढ़ेगी सांगवान की मुसीबत
इस मामले में पीड़ित युवती को सांगवान से पैसों के लेनदेन में गिरफ्तार किया गया था। इस लेनदेन में सांगवान का भी हाथ था, लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
कानून के जानकारों की मानें तो पुलिस इस प्रकरण में धारा 120 बी (षडयंत्र) में सांगवान के खिलाफ अलग चार्जशीट दाखिल कर सकती है। वहीं, इस मामले में पुलिस युवती के खिलाफ शीघ्र चार्जशीट दाखिल करने जा रही है।