फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pps pahwa new managing director of upnl.

इंतजार खत्म, ब्रिगेडियर पाहवा बने उपनल के नए एमडी

Thu, 01 Sep 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 01 Sep 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
pps pahwa new managing director of upnl.
पीपीएस पाहवा - फोटो : AmarUjala

उत्तराखंड पूर्वसैनिक कल्याण निगम (उपनल) के एमडी पद पर ब्रिगेडियर पीपीएस पाहवा (रि) की नियुक्ति हो गई है। लंबे समय से नए एमडी की नियुक्ति की फाइल सीएम स्तर पर अटकी थी। अमर उजाला ने बुधवार के अंक में इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

विज्ञापन


बुधवार को ही सीएम से नियुक्ति का अनुमोदन मिल गया और शासन ने नियुक्ति का आदेश भी जारी कर दिया। इसके बाद ब्रिगेडियर पावा ने चार्ज भी ग्रहण कर लिया। मंगलवार को उपनल के एमडी ब्रिगेडियर अजय नंद बहुगुणा (रि) का कार्यकाल पूरा हो गया था।
विज्ञापन


एमडी उपनल के पद पर नियुक्ति के लिए दो माह से प्रक्रिया चल रही थी। सरकार ने सेवाविस्तार पर चल रहे ब्रिगेडियर बहुगुणा के स्थान पर नए एमडी की तैनाती का निर्णय लिया था। इसी माह मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में एमडी पद के लिए इंटरव्यू आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिगेडियर रैंक के लगभग 12 अधिकारी साक्षात्कार में शामिल हुए, जिसके आधार पर मेरिट लिस्ट भी बनी थी। मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन के लिए फाइल सीएम कार्यालय को भेजी गई, लेकिन वहां फाइल लटक गई। इस पर भाजपा और एमडी पद के कुछ दावेदार सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा कर रहे थे।


उत्तराखंड में रहे हैं तैनात
आखिर बुधवार को सीएम कार्यालय से ब्रिगेडियर पीपीएस पाहवा (रि) की नियुक्ति को हरी झंडी मिल गई। ब्रिगेडियर पाहवा ने सेना में 36 वर्ष की सेवाएं प्रदान की हैं। पाहवा बतौर ब्रिगेडियर उत्तराखंड एनसीसी निदेशालय में तैनात रहे हैं। उन्हें सेना में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए विशिष्ट सेवा मेडल के अलावा जीओसी इन सी कॉमेंडेशन कार्ड से सम्मानित किया गया है। सचिव सैनिक कल्याण आनंद वर्धन ने बताया कि प्रबंध निदेश उपनल के पद के लिए तीन वर्ष के अनुबंध पर ब्रिगेडियर पाहवा को नियुक्ति करने के आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed