ऑपरेशन टेबल पर थी गर्भवती महिला, तभी वहां हुआ कुछ ऐसा कि दहशत में आ गए डॉक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला अस्पताल में गर्भवती महिला की डिलीवरी चल रही थी। महिला का ऑपरेशन किया जा रहा था। लेकिन तभी वहां कुछ ऐसा हुआ कि डॉक्टर भी दहशत में आ गए।
दरअसल, दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के उस वक्त अजीब स्थिति पैदा हो गई जब ऑपरेशन के दौरान अस्पताल की बत्ती गुल हो गई। यह सब लाइन में फॉल्ट आने के कारण हुआ।
हालांकि घबराए डॉक्टरों ने किसी तरह से टॉर्च की रोशनी में ही ऑपरेशन पूरा किया , लेकिन अगर डॉक्टरों का अनुभव उस समय काम न आता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
कई घंटे ठप रहे ऑपरेशन
वहीं, अस्पताल में ओटी की लाइट बंद होने से कई घंटे ऑपरेशन ठप रहे। सुबह इमरजेंसी में लाई गई कुछ गर्भवती महिलाओं का रिस्क लेकर ऑपरेशन किया गया। बाद में दोपहर बाद वैकल्पिक व्यवस्था की गई। इस बीच तीमारदारों के भी हाथ-पांव फूले रहे।
शाम के वक्त जेनरेटर भी बंद पड़ गया और सर्जिकल समेत कई अन्य वार्डों में अंधेरा पसर गया। बताया गया कि यह दिक्कत कई दिन से थी, लेकिन बार-बार मामला अधिकारियों के संज्ञान में लाने के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। इससे डॉक्टरों में भी गुस्सा है। उनका कहना है कि यह बुनियादी व्यवस्था है। जिस पर अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए।
महिला अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी जोशी ने इसकी जानकारी दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा को दी। जिसके बाद उन्होंने वैकल्पिक व्यवस्था कराई। यह तय हुआ कि अगर दोबारा ऐसी घटना हुई तो ऑपरेशन रोकने के बजाय दून अस्पताल का ऑपरेशन थियेटर उपयोग में लाया जाएगा।