{"_id":"13665e4889993e4d51555257be2c2147","slug":"power-failure-is-at-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब! दिन में टिमटिमाते हैं बल्ब, रात में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब! दिन में टिमटिमाते हैं बल्ब, रात में अंधेरा
अमर उजाला, कर्णप्रयाग
Updated Tue, 01 Oct 2013 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग में जब सबसे अधिक जरूरत होती है, तब ही बिजली नहीं रहती। इस स्थिति से ग्रामीण क्षेत्र के ही नहीं नगर क्षेत्र के उपभोक्ता भी परेशान हैं।
विज्ञापन
शाम ढलते ही बिजली के गुल होने से ग्रामीणों को जंगली जानवरों का भय सता रहा है। निगम के अधिकारियों की लापरवाही से शाम ढलते ही बिजली गुल होने का सिलसिला रुक नहीं रहा है।
विज्ञापन
50 से अधिक परिवार प्रभावित
ब्लाक के सिमली, टटासू, सैंण और बांगड़ी में दो सप्ताह से शाम ढलते ही बिजली गुल हो रही है। प्रधान आशा देवी के अनुसार करीब 50 से अधिक परिवार इन गांवों में रहते हैं।
विज्ञापन
निगम की लापरवाही से यहां रहने वाले ग्रामीण हर रात अंधेरे में व्यतीत कर रहे हैं। ग्रामीण प्रकाश डिमरी के अनुसार रोज गुल हो रही बिजली से जहां विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं परेशान हैं, वहीं आस पास भालू, सुअर और बाघ का आंतक बना है।
ग्रामीणों का कहना
रात और दिन में लगातार हो रही विद्युत रोस्टिंग से ग्रामीणों के अलावा लघु उद्योग प्रभावित हो रहा है। निगम बिजली की आपूर्ति तो कर नहीं रहा अलबत्ता बिल पूरे दिए जा रहे हैं।
- राजेंद्र प्रसाद डिमरी निवासी टटासू।
बिजली की रोस्टिंग होने से छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में दिक्कत आने से हम अपनी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं।
- मुकेश तिवारी छात्र सिमली।
शाम ढलते ही गुल हो रही बिजली से दैनिक कार्यों में व्यवधान के साथ ही जंगली जानवरों का भय भी बना है। हम लगतार ऊर्जा निगम से शिकायत कर रहे हैं लेकिन समस्या जस की तस है।
- संतोष गैरोला बांगड़ी।