फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   power cut in dehradun

दून के दो लाख लोगों पर गिरी ‘बिजली’

Mon, 26 May 2014 01:47 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 26 May 2014 01:47 AM IST
विज्ञापन
power cut in dehradun

बिजली की मार शहरवासियों पर भारी पड़ी। तकरीबन दो लाख शहरवासियों पर इसका कहर टूटा। चिलचिलाती धूप के बीच रविवार को मरम्मत के नाम पर चार घंटे का कट लगा जिसने लोगों की छुट्टी का मजा किरकिरा कर दिया।

विज्ञापन


राघर सब स्टेशन और उससे जुड़े फीडरों पर रविवार को मरम्मत का काम हुआ। इसके चलते ऊर्जा निगम ने एक दिन पहले इससे जुड़े क्षेत्रों में सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक की बिजली कटौती घोषित की थी।
विज्ञापन


इनवर्टर भी छोड़ गए साथ
शटडाउन कई घंटे चलने से कई घरों में इनवर्टर भी जवाब दे गए। दोपहर एक बजे के बजाय करीब दो बजे इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारू हो पाई।

शाम को अंधड़ की वजह से भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कुछ समय के लिए बिजली गायब हुई। ऊर्जा निगम के प्रवक्ता मधुसूदन ने बताया कि आराघर सब स्टेशन और उससे जुड़े ट्रांसफार्मर, विद्युत तारों पर जरूरी मरम्मत की वजह से शट डाउन लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां रही आफत
नेहरू कालोनी, प्रिंस चौक, बलबीर रोड, आराघर, सीएमआई, हरिद्वार रोड, धर्मपुर, अजबपुर खुर्द, अजबपुर कलां, रेफल होम, पलटन बाजार, धामावाला, लक्खीबाग, त्यागी रोड, चंदर रोड, रायपुर, रेसकोर्स, न्यू बस्ती, तेग बहादुर रोड, ईसी रोड, चकराता रोड, नेशविला रोड, बकरालवाला आदि कालोनियां।

यहां लो वोल्टेज, आंख-मिचौली ने मारा
एच ब्लॉक नेहरू कालोनी, रिस्पना नगर, दीपनगर, सेवलाकलां, शिमला बाइपास। उधर, कारगी, बंजारावाला, टीएचडीसी कालोनी, देहराखास, आदर्श विहार, विद्या विहार, पटेलनगर आदि क्षेत्रों में भी लोग बिजली की आंखमिचौली से परेशान रहे।


पानी भी नसीब नहीं हुआ
देहरादून। लगभग आधे शहर में बिजली गुल रहने की वजह से लोगों को पानी भी नहीं मिल पाया। खासकर अजबपुर, डालनवाला क्षेत्र, रिस्पना पुल के आसपास के क्षेत्रों में लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ी। चकशाह नगर में सुबह आठ बजे से ही बिजली नहीं थी। हालांकि जल संस्थान के अधिकारी आपूर्ति सामान्य होने का दावा करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed