{"_id":"5e94b0a6586d1d5cc2611d488c384709","slug":"power-cut-101","type":"story","status":"publish","title_hn":"बत्ती गुल, अंधेरे में बीता छुट्टी का दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बत्ती गुल, अंधेरे में बीता छुट्टी का दिन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 30 Jun 2014 03:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश और आंधी के दौरान तारों पर पेड़ गिरने से गुल हुई बिजली ने रविवार को छुट्टी का मजा खराब कर दिया।
विज्ञापन
आपूर्ति सुचारु करने में करनी पड़ी मशक्कत
ऊर्जा निगम कर्मचारियों को बिजली आपूर्ति सुचारु करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई जगह तीन से पांच घंटे तक बत्ती गुल रही।
शनिवार शाम आंधी से जीएमएस रोड, बिंदाल और अनारवाला में लाइनों पर पेड़ गिर गए थे। कई जगह टहनियां टूटने से तार क्षतिग्रस्त होने से बिजली गुल हो गई।
शनिवार देर रात अलग-अलग फीडरों से बिजली सप्लाई कर आपूर्ति सामान्य करने की कोशिश की गई। लेकिन रात तीन बजे दिक्कत बढ़ गई।
एमडीडीए कॉलोनी, डालनवाला, आजाद कालोनी, रायपुर रोड, कर्जन रोड आदि क्षेत्रों में सुबह आठ बजे तक बिजली गुल रही।
सेवला खुर्द, केशव इनक्लेव, चंद्रबनी रोड से सटे क्षेत्रों में शनिवार रात दो बजे से सुबह छह बजे तक बिजली की आंखमिचौली चलती रही।
चार घंटे तक बिजली गायब
जीएमएस रोड पर चार घंटे तक बिजली गायब रही, जबकि टीएचडीसी कॉलोनी, देहराखास, विद्या विहार, आदर्श विहार में शनिवार रात साढ़े तीन बजे से एक घंटे के लिए बत्ती गुल हुई।
रविवार सुबह भी शहरभर में बिजली की आंखमिचौली जारी रही। ईस्ट पटेलनगर, महंत इंद्रेश अस्पताल रोड, इंडस्ट्रियल एरिया, लालपुल आदि क्षेत्रों में सुबह आठ बजे से तीन घंटे के लिए बिजली गुल रही।
विज्ञापन
बंजारावाला, कारगी, शिवालिक एनक्लेव, बंगाली कोठी, चाणक्यपुरी, दीपनगर, नवादा आदि क्षेत्रों में दिनभर बिजली आती-जाती रही।
ऊर्जा निगम के प्रवक्ता मधुसूदन ने बताया कि कुछ जगह पहले से तय मरम्मत के काम के चलते शटडाउन लिया गया। कई जगह पेड़ गिरने से तार टूट गए थे, उन्हें ठीक करने में दिक्कत आई।
विज्ञापन