फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   power closed to found the swept child.

80 लाख का नुकसान सहकर ढूंढा घर का चिराग

Fri, 26 Sep 2014 05:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Fri, 26 Sep 2014 05:19 PM IST
विज्ञापन
power closed to found the swept child.

पानी में लापता छात्र की तलाश के लिए चीला शक्ति नहर 16 घंटे बंद रही, जिससे चीला जल विद्युत परियोजना में 20 लाख यूनिट बिजली उत्पादन ठप रहा और अनुमानित 80 लाख राजस्व का नुकसान हुआ है। विभागीय अधिकारी के मुताबिक चार साल में यह चौथा क्लोजर था।

विज्ञापन


बीते मंगलवार की शाम शासन से डूबे छात्र की खोजबीन के लिए नहर में क्लोजर के निर्देश प्राप्त हुए थे। उत्तराखंड जल विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता इंद्रमोहन करासी ने बताया कि बुधवार तड़के साढ़े पांच बजे बैराज में शक्ति नहर के गेट बंद किए गए। उसके बाद चीला पावर हाउस में चार टरबाइन के गेट बंद किए गए। डूबे छात्र की तलाश में नहर 16 घंटे बंद रही।
विज्ञापन


चीला नहर से प्रति घंटा 1.25 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन होता है। इस लिहाज से करीब 20 लाख यूनिट बिजली उत्पादन ठप रहा। उन्होंने बताया कि सात बजे के बाद नहर के गेट खोले गए हैं। पानी को लेबल तक आने में रात 10 बज जाएंगे। इसके बाद ही विद्युत उत्पादन सुचारु हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्क्यू के 12 घंटे बाद मिला छात्र का शव

power closed to found the swept child.

बीते मंगलवार सुबह ट्यूशन पढ़ने के बाद श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल में 11वीं का छात्र अमन शर्मा (17) पुत्र महेश कुमार निवासी 14, मनीराम मार्ग दोस्तों के साथ घूमने चीला बैराज गया था। जहां कुनाऊं पुलिया के पास मोबाइल से फोटो खींचते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से चीला शक्ति नहर में जा गिरा और गहरे पानी में लापता हो गया।

पुलिस ने देर शाम तक नहर में रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। छात्र की तलाश के लिए बीती देर रात नहर में क्लोजर का निर्णय लिया गया। बुधवार को दूसरे दिन सुबह नहर बंद करने के बाद पुलिस और मुजफ्फरनगर से आए गोताखोरों ने सर्च आपरेशन चलाया।

शाम करीब छह बजे नहर में पानी का स्तर कम होने पर पुलिस ने छात्र का शव बरामद किया। लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि मौके पर मौजूद परिजनों ने शव की शिनाख्त की है। पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए हरिद्वार भेज दिया है।

कब कब क्या हुआ

power closed to found the swept child.

-तड़के 5:30 बजे चीला बैराज के हाईड्रोलिक गेट बंद कर नहर में क्लोजर लिया गया।
-5:55 बजे से 6:55 बजे तक चीला पावर हाउस की चार टरबाइन एक के बाद एक बंद की गई।
-11:30 बजे चीला पावर हाउस के पास लापता छात्र की एक चप्पल पानी में तैरती नजर आई।
-12 बजे तक पानी का लेबल 330.00 मीटर से 328.00 मीटर होने पर लोग भड़क गए। उत्तराखंड जल विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता इंद्रमोहन करासी का घेराव किया।
-घेराव करने वाले भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सजवाण, डांडी प्रधान महेंद्र भट्ट, अशोक कपरवाण, गोपाल शर्मा, संजीव शर्मा ने अफसरों को खरीखोटी सुनाई।
-2:00 बजे तक कुनाऊं पुलिया के पास नहर खाली हो गई, लेकिन चीला पावर हाउस में जलस्तर 325.00 मीटर ही रहा।
-शाम 5:00 बजे पावर हाउस के पौंड का जलस्तर तेजी से घटा और मुजफ्फरनगर से आए गोताखोरों ने नहर में सर्च आपरेशन कर ठीक 6:00 बजे छात्र के शव को बरामद कर लिया।
-सुबह छह बजे से शाम शव मिलने तक परिजन, आस पड़ोस के लोग चीला पावर हाउस में ही मौजूद रहे।

बेटे का शव देख फफक पड़े पिता

power closed to found the swept child.

बीते रोज घटना के बाद से गुमसुम पिता बुधवार देर शाम बेटे का शव देखकर फफक पड़े। माहौल गमगीन होने से मौके पर मौजूद लोगों की भी आंखें छलक आईं। परिजनों और मित्रों ने रोते बिलखते पिता को किसी तरह ढांढस बंधाकर संभाला।

जिंदगी भर सालता रहेगा बेटे का गम
अमन पढ़ाई में होनहार होने के साथ पिता की हरिद्वार रोड स्थित चाय की दुकान भी संभालता था। पारिवारिक सदस्य ने बताया कि अमन कभी भी ज्यादा इधर-उधर नहीं घूमता था। इस हादसे के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां बाप के बुढ़ापे का सहारा छिन गया है, यह गम परिजनों को जिंदगी भर सालता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed