फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Posing as a CBI officer, he entered the flat and picked up two people.

Dehradun News: सीबीआई अफसर बन फ्लैट में घुसकर दो लाेगों को उठाया

Thu, 31 Aug 2023 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Posing as a CBI officer, he entered the flat and picked up two people.
तीन लोग खुद को सीबीआई अफसर बताकर सहस्रधारा रोड स्थित एक फ्लैट में घुसे और लूटपाट करते हुए दो लोगों को उठाकर ले गए। आरोप है कि तीनों लोगों ने फ्लैट में मौजूद एक महिला सहित तीन लोगों के साथ मारपीट की और फिर कनपटी पर पिस्टल रखकर वहां एक बैग में रखे चार लाख रुपये, लैपटॉप और मोबाइल के साथ ही दो लोगों को उठा लिया। इसके बाद आरोपी दोनों लोगों को गाड़ी में बैठाकर दिनभर इधर-उधर घूमते रहे। किसी तरह एक व्यक्ति उनके चंगुल से छूटकर भाग गया। जबकि दूसरे को आरोपी गाड़ी सहित डाटकाली में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि अमित कुमार निवासी देववंद ने तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि 29 अगस्त को वह अपने साथी मुकुल त्यागी और उसकी दोस्त वैष्ण्वी के साथ सहस्रधारा रोड स्थित अपने फ्लैट में थे। सुबह करीब सवा छह बजे फ्लैट पर तीन अज्ञात व्यक्ति आए। तीनों ने खुद को सीबीआई दिल्ली का अधिकारी बताया और मारपीट शुरू कर दी। जोर जबरदस्ती कर आरोपियों ने उसके दोस्त मुकुल त्यागी और उसकी महिला दोस्त की गंदी वीडियो बनाई। उसके भी गलत बयान का वीडियो बनाया। इसके बाद उन्होंने उनके चार लाख रुपये, दो लैपटॉप, दो फोन उठा लिए। इसके बाद तीनों आरोपी उन्हें और मुकुल त्यागी को परेड ग्रांउड के पास स्थित उनके ऑफिस ले गया। जहां उन्होंने ऑफिस में तोड़फोड की और दोनों के साथ मारपीट की। पीड़ित के मुताबिक इसके बाद वह उसी की कार में दोनों को इधर से उधर घुमाते रहे। तीनों बार-बार तीस लाख की फिरौती की मांग कर रहे थे। पीड़ित ने बताया कि वह किसी तरह से उनके चंगुल से बचकर भाग गया। जिसके बाद आरोपी मुकुल को गाड़ी समेत डाटकाली में छोड़कर फरार हो गए। एसओ ने बताया कि तहरीर के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed