फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Porter Death due to cold weather and low oxygen on kedarnath trekking route

ट्रेकिंग दल के साथ गए 17 साल के पोर्टर की ठंड और ऑक्सीजन की कमी से मौत, रेस्क्यू के लिए टीम रवाना

Tue, 30 Oct 2018 08:50 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऊखीमठ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऊखीमठ Updated Tue, 30 Oct 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
Porter Death due to cold weather and low oxygen on kedarnath trekking route
Dead Body

उत्तराखंड के गौंडार गांव से मद्महेश्वर-केदारनाथ की ट्रेकिंग पर गए 22 सदस्यीय दल में शामिल एक 17 वर्षीय पोर्टर की मनणी बुग्याल में अचानक मौत हो गई। पोर्टर का शव लाने के लिए स्थानीय ग्रामीण, पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम रवाना हो गई है। बताया जा रहा रहा है कि समुद्रतल से 16 हजार फीट की ऊंचाई पर यह घटना हुई है। पोर्टर की मौत का कारण ऑक्सीजन की कमी व ठंड का अधिक होना बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


रविवार को मद्महेश्वर घाटी की ग्राम पंचायत रांसी के प्रधान रूप सिंह नेगी का पुत्र तेजपाल सिंह एक ट्रेकिंग दल के साथ पोर्टर के तौर पर मनणी बुग्याल गया था। वहां अचानक उसकी तबियत खराब हो गई और वह जमीन पर जा गिरा। जब, तक साथ के अन्य लोग कुछ समझते, वह दम तोड़ चुका था। क्षेत्र में मोबाइल सिग्नल नहीं होने से घटना की जानकारी देर रात्रि परिजनों को मिल पाई।
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों द्वारा प्रशासन को घटना से अवगत कराया गया। थानाध्यक्ष होशियार सिंह पंखोली के नेतृत्व में एसडीआरएफ, पुलिस, वन विभाग व तहसील कर्मचारियों का संयुक्त रेस्क्यू दल मौके के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनणी बुग्याल रांसी से 32 किमी दूर है। तहसीलदार जयवीर राम बधाणी ने बताया कि गौंडार से बीते 23 अक्तूबर को 22 सदस्यीय ट्रेकिंग दल मद्महेश्वर-केदारनाथ के लिए निकला था। सनेरा, पटूड़ी, थोली बुग्याल, द्वाराटप, दगलाबुग्याल होते हुए दल मनणी पहुंचा था, जहां पोर्टर की मौत हो गई। तहसीलदार ने बताया कि मंगलवार देर शाम तक शव के तहसील मुख्यालय पहुंचने की संभावना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed