{"_id":"5e406dfa8ebc3ee5d475cd34","slug":"portal-opened-after-months-income-certificate-expired-dehradun-news-drn335605934","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज कल्याण विभाग: महीनों बाद पोर्टल तो खुला, आय प्रमाण-पत्र की वैधता हुई खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज कल्याण विभाग: महीनों बाद पोर्टल तो खुला, आय प्रमाण-पत्र की वैधता हुई खत्म
Mon, 10 Feb 2020 02:09 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाज कल्याण विभाग ने कई महीनों की देरी से जनवरी अंत में रिन्युअल श्रेणी के छात्रों के आवेदन के लिए स्कॉलरशिप पोर्टल तो खोल दिया है। आवेदन शुरू होते-होते छात्रों के बनाए आय प्रमाणपत्र की वैधता खत्म हो गई है। ऐसे में अब छात्रों के पास दोबारा आय प्रमाणपत्र बनवाए जाने का समय नहीं है। विभाग के इस उदासीन रवैये पर कॉलेज प्रबंधन ने भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
दरअसल, कॉलेजों में छात्र जुलाई माह में एडमीशन लेते हैं। नए सत्र में ही छात्र स्कॉलरशिप के लिए आय प्रमाणपत्र समेत अन्य आवश्यक दस्तावेज भी बनाकर तैयार रखते हैं। इस बार रिन्युअल श्रेणी के छात्रों के आवेदन के लिए जनवरी 2020 अंत में स्कॉलरशिप पोर्टल खोला गया। करीब सात महीने बाद पोर्टल तो खुला, लेकिन आय प्रमाण-पत्र की 6 माह की वैधता खत्म हो गई। विभाग ने आवेदन की अंतिम तारीख 10 फरवरी तय की है, जिसमें अब एक दिन ही शेष रह गया है। सरदार महिपाल राजेंद्र स्नातक महाविद्यालय सहिया में इससे अधिक संख्या में छात्र प्रभावित हो रहे हैं। छात्रों को स्कॉलरशिप से वंचित होने का डर सता रहा है। अन्य कॉलेजों में भी कुछ यही स्थिति नजर आ रही है।
विज्ञापन
केस-1 : बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा वनिता वर्मा पुत्री दीवन सिंह वर्मा ने कहा कि विभाग ने महीनों में बाद स्कॉलरशिप आवेदन का मौका दिया, लेकिन यह समय बहुत कम है। उनके आय प्रमाण-पत्र की वैधता खत्म हो गई। इस शेष समय में दोबारा प्रमाण-पत्र बनना संभव नहीं है।
विज्ञापन
केस-2: बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा नीतू पुत्री बिशना ने कहा कि उनके आय प्रमाण-पत्र की वैधता दिसंबर 2019 में खत्म हो चुकी है। पोर्टल खुलते ही उन्होंने तहसील में दोबारा आय प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया, लेकिन पटवारी नहीं मिल रहे हैं। वह कई चक्कर काटकर तंग आ गई।
कॉलेज में 60 फीसद से ज्यादा छात्र आय प्रमाणपत्र की वैधता खत्म होने के कारण आवेदन नहीं कर सके हैं। विभाग ने महीनों देरी से स्कॉलरशिप पोर्टल खोला। इसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ेगा। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई जानी चाहिए।
-अनिल सिंह तोमर, चेयरमेन, सरदार महिपाल राजेंद्र स्नातक कॉलेज सहिया
स्कॉलरशिप पोर्टल केंद्र का पोर्टल है। केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार ही पोर्टल खोला व बंद किया जाता है। विभाग के पास कोई अधिकार नहीं है। यदि कॉलेजों की कोई शिकायत है तो विभाग को लिखित में दे सकते हैं। ताकि विभाग केंद्र को उससे अवगत करा सके।
-हेमलता पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी