फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Portable petrol pump will open in uttarakhand first time in india soon

पेट्रोल भरवाने के लिए नहीं खाने पड़ेंगे धक्के, देश में पहली बार यहां खुलेंगे चलते-फिरते पेट्रोल पंप

Sun, 30 Sep 2018 08:59 AM IST
अनिल चन्दोला/अमर उजाला, देहरादून
अनिल चन्दोला/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 30 Sep 2018 08:59 AM IST
विज्ञापन
Portable petrol pump will open in uttarakhand first time in india soon
Petrol pump - फोटो : demo pic

पेट्रोल भरवाने के लिए अब आपको भीड़ में लगने की जरूरत नहीं होगी। देश में पहली बार सरकार यहां चलते फिरते पेट्रोल पंप खोलने जा रही है। यह प्रोजेक्ट सबसे पहले उत्तराखंड में शुरू होगा।

विज्ञापन


अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित पोर्टेबल पेट्रोल पंप खोलने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनेगा। चलते-फिरते यह पंप उन पहाड़ी क्षेत्रों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होंगे जहां दूर-दूर तक पंप ही नहीं हैं।
विज्ञापन


आपदा व सड़क बंद होने की स्थिति में भी इसका क्षेत्रवासियों को फायदा मिल सकता है। एलिंज ग्रुप इसके लिए राज्य में 800 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहा है। राज्य में कई जगहों पर सौ-सौ किलोमीटर की दूरी तक कोई पेट्रोल पंप नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में मिली अनुमति

चारधाम यात्रा मार्ग पर भी काफी-काफी दूर तक पंप नहीं है। ज्यादातर पहाड़ी इलाकों में सीमित पंप हैं। इसके चलते तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को पेट्रोल-डीजल के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

बरसात और आपदा के समय सड़क बंद होने पर कई इलाकों में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पूरी तरह ठप हो जाती है। सड़कें न खुलने पर कई बार वाहन तक खड़े करने की नौबत आ जाती है।

ऐसे में राज्य में यह व्यवस्था फायदेमंद साबित हो सकती है। एलिंज कंपनी के एमडी इंद्रजीत प्रुथी ने शुक्रवार देर शाम मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनके औद्योगिक सलाहकार डा. केएस पंवार से मुलाकात कर योजना का खाका पेश किया। 
 

राज्य सरकार करेगी आवंटन

अति ज्वलनशील होने के चलते पेट्रोल-डीजल के भंडारण और बिक्री के मानक बेहद कड़े हैं। इसके लिए जमीन के अंदर निर्धारित गहराई में लोहे का टैंक स्थापित किया जाता है। अभी तक जमीन के ऊपर टैंक या पहियों पर टैंक लगाकर पेट्रोल-डीजल की बिक्री की इजाजत नहीं थी।

अब केंद्र ने नीति में संशोधन करते हुए पोर्टेबल पंप के संचालन को मंजूरी दे दी है। इसके तहत सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए जमीन के ऊपर स्थापित सयंत्र से भी पेट्रोल-डीजल की बिक्री की जा सकती है। मंजूरी के बाद इस तरह का पंप खोलने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा।

राज्य सरकार करेगी आवंटन
चलते-फिरते पेट्रोल पंप का आवंटन राज्य सरकार करेगी। मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार डा. केएस पंवार ने बताया कि स्थायी पेट्रोल पंप की तर्ज पर भी आवंटन किया जाएगा। राज्य सरकार आवंटन की शर्तें भी तय कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed