फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   porn videos liked in Traffic police Twitter handle

ट्रैफिक पुलिस के ट्विटर हैंडल से लाइक हुए अश्लील वीडियो, मचा हड़कंप

Tue, 05 Dec 2017 04:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 05 Dec 2017 04:32 PM IST
विज्ञापन
porn videos liked in Traffic police Twitter handle
Twitter

ट्रैफिक पुलिस के ट्विटर हैंडल से अश्लील वीडियो लाइक होने से महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक (यातायात) धीरेंद्र गुंज्याल ने सोमवार रात ऑफिस पहुंचकर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मामले की तह तक जाकर कार्रवाई की जाएगी। एसटीएफ को लिखित में मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन


वीडियो को अनलाइक करने के साथ ही ट्विटर हैंडल के इस्तेमाल पर फिलहाल रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, ट्रैफिक निदेशालय के सहायक पुलिस महानिरीक्षक केवल खुराना ने भी प्रकरण को गंभीर बताते हुए जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन


देहरादून ट्रैफिक पुलिस के ट्विटर हैंडल @traffic_sp से अश्लील वीडियो लाइक करने का मामला सामने आया है। इसके बाद शहर के जागरूक लोगों ने ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़ा एतराज जताया है। साथ ही अमर उजाला को ट्विटर हैंडल से लाइक किए गए अश्लील वीडियो के स्क्रीन शॉट भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक, यातायात धीरेंद्र गुंज्याल ने मामला संज्ञान में आने के बाद गंभीरता दिखाई। उन्होंने सोमवार रात ही ऑफिस खुलवाकर ट्विटर हैंडल को लेकर संबंधित लोगों से जवाब-तलब किया।


एसपी के मुताबिक इसकी सत्यता की जांच कराई जा रही है। यदि ऐसा हुआ है तो बेहद गंभीर बात है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, ट्रैफिक निदेशालय के सहायक पुलिस महानिरीक्षक केवल खुराना का कहना है कि ट्विटर हैंडल जिले की ट्रैफिक पुलिस संचालित करती है। यह बेहद गंभीर मामला है। निदेशालय अपने स्तर से जांच कर कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed